
mp result news
रतलाम। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षा के परिणाम जारी हो गए। एक बार फिर से जिले मे बेटों के मुकाबले बेटियों ने अव्वल रहने में बाजी मारी है। सोमवारर सुबह भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपने आवास पर परिणाम जारी करने की घोषणा किया व इसके साथ ही प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में रतलाम के विद्यार्थी भी रहे। इसके लिए प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को एक दिन पहले ही भोपाल बुला लिया गया था। रतलाम से 10वीं की मेरिट सूची में आठ और 12वीं की मेरिट सूची में एक विद्यार्थी ने स्थान बनाया है।
भोपाल में हुआ इनका सम्मान
प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों की शनिवार को ही जिला शिक्षा अधिकारियों को सूची भेजकर सूचना दे दी गई थी कि इनके स्कूलों में सूचना देकर भोपाल जाने की तैयारी करवाई गई। स्कूल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को अपने -अपने स्तर पर सूचना दी और रविवार को ही इन्हें भोपाल रवाना कर दिया। स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों के साथ अधिकृत पत्र और परिचय पत्र दिया गया था। जिससे वे वहां पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं तो किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके। प्रदेशभर से मेरिट सूची वाले विद्यार्थियों को भोपाल बुलाया गया है जिनके ठहरने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल के रेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है।
ये आए स्टेट मेरिट में
रतलाम के नाहर कान्वेंट स्कूल के हार्दिक अग्रवाल, रिंगनोद हायर सेकेंडरी स्कूल से मधु गुर्जर, उत्कृष्ठ विद्यालय से शीतल कसेरा व उमेश सोनार्थी, गुरु मेग बहादुर स्कूल से प्रिया बैरागी, महावीर विद्यालय आलोट से कृति, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल से अशफिया खान व फरहाना खान है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं गुरु तेग बहादुर स्कूल से ऋषभ का नाम शामिल रहा।
यहां देखें दसवीं की मेरिट लिस्ट https://www.scribd.com/document/379152108/mp-board-result-2018-pdf
यहां देखें 12वीं की मेरिट लिस्ट http://mpresults.nic.in/mpbse/xiihssc-2018/MERIT/StateMP2018.pdf
इस तरह का रहा परिणाम
कक्षा 10वीं में 12571 विद्यार्थी शामिल हुए, इनमे से 8767 पास हुए। परिणाम 70.74 प्रतिशत रहा।
कक्षा 12वीं में 8649 विद्यार्थी शामिल हुए, इनमे से 6594 पास हुए। परिणाम 76.71 प्रतिशत रहा।
Published on:
14 May 2018 12:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
