रतलाम-झाबुआ का कुल मिलाकर 25 किमी. का एक्सप्रेस वे का हिस्सा ऐसा है जहां पर गाड़ियों पर पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रविवार-सोमवार की रात रतलाम के रावटी थाना इलाके में झाबुआ एग्जिट प्वाइंट की तरफ जा रहे हैं वाहनों पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए है। झाबुआ एग्जिट प्वाइंट से सूचना मिलने पर NHAI का पेट्रोलिंग वाहन सर्चिंग के लिए निकला तो बदमाशों ने उस पर भी पथराव कर दिया। जिसकी शिकायत रावटी थाने में दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि एक संदिग्ध युवक को पकड़ा भी गया था जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।