6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्र मेले में गरबा के बजाय फिल्मी गानों पर अश्लील डांस, बैठकर देखते रहे महापौर और MIC सदस्य, VIDEO

-नवरात्र में नगर निगम के मंच पर अश्लील डांस-कालिका माता रंगमंच पर हुआ अश्लील डांस-महापौर प्रह्लाद पटेल और MIC सदस्य बैठकर देखते रहे डांस-शर्मिंदगी मेहसूस करते हुए कई परिवार वापस लौटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Sep 2022, 1:54 PM IST

News

नवरात्र मेले में गरबा के बजाय फिल्मी गानों पर अश्लील डांस, बैठकर देखते रहे महापौर और MIC सदस्य, VIDEO

रतलाम. देशभर में धूमधाम से नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। लोग देवी मां की भक्ति में लीन हैं। देश के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का हुजूम देखने को मिल रहा है तो वहीं, मध्य प्रदेश समेत अलग अलग राज्यों में गरबे की भी धूम देखी जा रही है। इसी के चलते अलग अलग शहरों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के रतलाम में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर हुए फूहड़ और अश्लील डांस ने लोगों की आस्था को झकझोर दिया है।

मामला रतलाम के कालिका माता मेले में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का है। खास बात ये है कि, ये कार्यक्रम रतलाम नगर निगम द्वारा आयोजित कराया गया था। इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात ये है कि, इस कार्यक्रम में महापौर प्रह्लाद पटेल के साथ साथ एमआई सदस्य भी शामिल हुए थे, जिनके सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फिल्मी गानों पर अश्लील डांस किया गया है। इस आयोजन के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लोग धार्मिक भावनाएं आहत करने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर खासा आलौचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शराबबंदी पर फिर हुंकार भरेंगी उमा भारती, इस दिन बड़े आंदोलन का किया ऐलान


मंच पर ऐसा डांस देखकर वापस हुए कई परिवार

आपको बता दें कि, ये कार्यक्रम बुधवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल के साथ नगर निगम के कई आला अधिकारी मौजूद थे। इन्हीं जिम्मेदारों की नजर के सामने ही मंच पर गरबा के बजाय फूहड़ और फिल्मी अश्लील डांस चल रहा था। बावजूद इसके किसी भी जिम्मेदार ने इसके खिलाफ सुध लेना ठीक नहीं समझा। बताया जा रहा है कि, सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने की भावना से यहां कई परिवार भी आए थे, जो इस फूहड़ता को देखकर शर्मिंदगी महसूस करते हुए वहां से वापस लौट गए। बीच कार्यक्रम से वापस लौटने वालों का कहना है कि, हम तो यहां धार्मिक भावना के तहत आए थे, सोचकर आए थे कि, यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा, लेकिन यहां गरबा के स्थान पर 'पिया तू अब तो आजा' गाने पर डांस चल रहा है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का काफी आक्रोश फूट रहा है।