5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri 2018 दिखने में है खूब छोटी सी चीज, घर में रखने पर छप्पर फाडक़र बरसता है धन

Navratri 2018 दिखने में है खूब छोटी सी चीज, घर में रखने पर छप्पर फाडक़र बरसता है धन

4 min read
Google source verification
navratri me dhan ka asan upay

navratri me dhan ka asan upay

रतलाम। नवरात्रि 2018 पर्व की शुरुआत 10 अक्टूबर से हो रही है। इस पर्व में हर कोई अपनी-अपनी भक्ति के अनुसार शक्ति की आराधना करेगा। इस पर्व के दौरान अनेक प्रकार के उपाय से लेकर टोटके बताए गए है। इनका उपयोग धन लाने से लेकर बरसाने तक के लिए होता है। बाजार में कुछ सामान इस प्रकार का मिलता है, जिसका उपयोग सही तरीके से नवरात्रि पर्व में किया जाए तो छप्पर फाडक़र धन बरसता है।

ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को नवरात्रि पर्व में धन बरसाने के उपाय के बारे में बता रहे थे। उन्होंने बताया कि बाजार में अनेक सामान इस प्रकार का मिलता है, जिसका उपयोग नवरात्रि में विशेष समय पर, विशेष ततीके से किया जाए तो धन आने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके लिए बस समय पर सही तरीके से उपाय करने की जरुरत होती है।

इस उपाय होगी बरकत

अनेक लोग ये शिकायत करते है कि चाहे कितना भी कमा ले, लेकिन बरकत नहीं होती है। इसके लिए घर में एक सप्ताह में एक बार खडे़ नमक या बडे़ नमक का पौछा लगाना जरूरी है। ये उपाय करने से धन को टिकने से व और आने से कोई नहीं रोक सकता है। असल में अनेक मोहल्ले या घर एेसे होते है, जहां पर नकारात्मक शक्तियों का वास होता है। ये शक्तियां खडे़ या बडे़ नमक से डरती है।

बीमार ठीक हो जाता है इससे

अनेक परिवार में कमाने वाला एक व खाने वाले अनेक लोग होते है। एेसे परिवार के सामने तब बड़ी समस्या खडी़ हो जाती है जब कमाने वाला सदस्य बार-बार बीमार होता हो। एेसे में इस नवरात्रि में नौ रात तक 11 बजे से 1 बजे के बीच में एक खास उपाय करना चाहिए। इस उपाय के करने से परिवार में कमाने वाला सदस्य कभी इस तरह बीमार नहीं होगा कि कामकाज प्रभावित हो। इसके लिए रात 11 बजे खडे़ नमकी की नौ डली लेकर 21 बार एेसे व्यक्ति के उपर से घुमाए। इसके बाद उस नमक को घर के बाहर किसी चौराहे पर फैंक दे व पलट कर नहीं देखें।

घर के बाथरूम में रखें ये सामान

परिवार में कभी-कभी चलता धंधा या कारोबार बंद हो जाता है। या फिर बेहतर तरीके से चल रही नौकरी छूट जाती है। एेसे में घर के बाथरूम में किया गया उपाय सबसे बेहतर होता है। इस उपाय के करने के बाद धन को आने से कोई नहीं रोक सकता है। नवरात्रि के पहले दिन रात को 10 बजे बाद कांच के जार में खड़ा नमक लेकर घर के बाथरूम में रखें। एेसा करने से घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।

संबंध हो जाएंगे बेहतर

अक्सर विवाह के बाद ये शिकायत होती है कि पति व पत्नी में संबंध बेहतर नहीं है। एेसे में घर के बेडरूम में हींग, सरसो, जौ, नीम की पत्ती, कटेली, मोरपंख, चना, कुटकी आदि को मिलाकर मां के नाम से नौ रात तक धुपध्यान करें। एेसा करने से कुछ ही दिन में पति-पत्नी के संबंध बेहतर हो जाएंगे। जब एेसा होगा तो पति व पत्नी का ध्यान कार्य में लगेगा व धन बरसने लगेगा।

पढ़ाई में मन लगेगा ये करने से

परिवरा से इन दिनों सबसे अधिक समस्या ये सामने आती है कि बच्चों का मन पढऩे- लिखने में नहीं लगता है। इसके लिए नवरात्रि में नौ रात तक किया गया एक बेहद आसान उपाय है। इस उपाय को करने से बच्चे पढे़ंगे व भविष्य बेहतर होगा तो धन बरसेगा। बस रात में 8 बजे से 9 बजे के बीच मां के मंदिर में जावित्री व अपराजिता के पत्ते को मिलाकर पीसकर चूरा बना ले। इसके बाद इससे धुपध्यान दें। एेसा करने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

जो चला गया वो आता लौटकर

कभी-कभी परिवार के कुछ लोग घर छोडक़र चले जाते है। एेसे में नवरात्रि में रात 11 बजे से 1 बजे के मध्य किया गा ये उपाय सबसे कारगर है। इसके लिए सेंधा नमक, चंदन, कूट, घी, सरसों का तेल को मिलाएं। इसके बाद इसका धुपध्यान मां के के नाम से करें। एेसा करने से जो चला गया है, वो लौटकर आता है।