4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका ब्रेकिंग : रात में बदले एसपी, अब नए आईपीएस को कमान

मध्यप्रदेश की शिवराजङ्क्षसह चौहान सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए उज्जैन में कलेक्टर के बाद अब पुलिस अधीक्षक को बदल दिया है। इनके साथ ही अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिए गए है। रतलाम रेंज में मंदसौर पुलिस अधीक्षक अब सिद्धार्थ चौधरी होंगे, जबकि उज्जैन की कमान मनोज कुमार को दी गई है।

2 min read
Google source verification
पत्रिका ब्रेकिंग : रात में बदले एसपी, अब नए आईपीएस को कमान

पत्रिका ब्रेकिंग : रात में बदले एसपी, अब नए आईपीएस को कमान

रतलाम. मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच एक बड़ा निर्णय लेते हुए उज्जैन में कलेक्टर के बाद अब पुलिस अधीक्षक को बदल दिया है। इनके साथ ही अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिए गए है। रतलाम रेंज में मंदसौर पुलिस अधीक्षक अब सिद्धार्थ चौधरी होंगे, जबकि उज्जैन की कमान मनोज कुमार को दी गई है।

BREAKING रतलाम में पुलिस पर लाठियों से हमला, नशे में था पुलिसकर्मी, निलंबित

लंबे समय से सियासत में पुलिस कप्तान बदले जाने की बात चल रही थी, हाल ही में उज्जैन में एक बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर शंशाक मिश्र को बदला गया था। उसके बाद से ही उज्जैन में पुलिस कप्तान बदले जाने की बात हो रही थी। इस पर जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद अमल करते हुए गुरुवार देर रात आदेश जारी कर दिए गए है। आदेश पर गृह विभाग के सचिव राजेश जैन के हस्ताक्षर है।

watch video शराब लेने जाने से पहले पढे़ यह नियम, रतलाम में लगी कतार

मंदसौर-उज्जैन एसपी का स्थानांतरण
राज्य सरकार ने गुरुवार की देर रात को मंदसौर एवं उज्जैन के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है, मंदसौर एसपी हितेश चौधरी को भोपाल भेजा गया है तो उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर भी भोपाल स्थानांतरित किए गए है। आगर के एसपी मनोज कुमार सिंह को उज्जैन का नया एसपी बनाया गया है। मंदसौर में सिद्धार्थ चौधरी नए एसपी बने है।

अवैध शराब बिक्री मामला : टीआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित

इस तरह हुआ बदलाव

अधिकारी का नाम - वर्तमान पदस्थापना - नवीन पदस्थापना

सचिन अतुलकर - पुलिस अधीक्षक उज्जैन - सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल मुख्यालय

मनोज कुमार - पुलिस अधीक्षक आगर मालवा - पुलिस अधीक्षक उज्जैन
हितेश चौधरी - पुलिस अधीक्षक मंदसौर - पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल
राकेश सगर - पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल - पुलिस अधीक्षक आगर मालवा
सिद्धार्थ चौधरी - सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक मंदसौर

VIDEO यहां पढ़े, रतलाम में कब खुलेगी शराब की दुकान

लॉकडाउन - 3.0 VIDEO : 150 ट्रेन निकलती थी रोज, अब बजती है सिर्फ मालगाड़ी की सिटी

रेलवे ने दो माह में दे दिए 21 करोड़ रुपए

VIDEO महिला ने किया नगर निगम आयुक्त को फोन, फिर दौड़ गया पूरा अमला

रतलाम में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी