
watch video शराब लेने जाने से पहले पढे़ं यह नियम, रतलाम में लगी कतार
रतलाम. देश में कोरोना वायरस के लॉकडाउन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने १७ मई तक लगाया है, लेकिन अब गुरुवार से मध्यप्रदेश के रतलाम में शराब की दुकानें शुक्रवार से खुल गई है। शराब लेने जा रहे है तो इसके लिए पहले आपको सरकार द्वारा तय नियम की जानकारी होना जरूरी है, नहीं तो आपको शराब नहीं मिलेगी। इन सब के बीच रतलाम में शराब की दुकान खुलते ही लंबी लंबी कतार नजर आ रही है।
इन नियम का पालन जरूरी है
अगर आप शराब लेने जा रहे है तो कुछ नियम का पालन करना जरूरी है। इन नियम में सबसे पहले जरूरी है कि शराब लेने गया व्यक्ति मुंह पार मास्क लगाए हुए हो। अगर मुंह पर मास्क नहीं है तो शराब नही मिलेगी। इसके अलावा शराब की दुकान पर सैनिटाईजर होना जरूरी है। शराब देने वाले व्यक्ति के मुंह पर भी मास्क होना जरूरी है। अगर यह नहीं है तो इस प्रकार के सेल्समैन शराब नहीं दे सकते है। इतना ही नहीं, अगर शराब की HOME डिलेवरी करवा रहे है तो हाथ सैनिटाईजर करके व मुंह पर मास्क लगाकर ही शराब देने जा सकते है।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा
बता दे कि लॉकडाउन 3.0 में रतलाम जिले में शराब दुकानें खुल गई हैं। सुबह से मदिरा प्रेमी यहां पर लाइन लगाकर शराब खरीदने के लिए पहुंच गए थे। शहर की शराब दुकानों पर लंबी लंबी कतारें भी सुबह से ही देखने को मिल रही थी। हालांकि लोग यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शराब खरीदने पहुंचे हैं। शराब की दुकानों पर भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए पुलिस जवानों की तैनाती भी की गई। शराब खरीदने के लिए पहुंचे लोगों ने शासन की दुकानें खोलने के निर्णय का स्वागत किया है और कहा है कि इससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा और अवैध शराब की बिक्री पर भी रोक भी लग सकेगी। हाल ही में जिले में अवैध शराब के सेवन से चार लोगों की मौत हुई है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
7 May 2020, 2:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़




