शुक्रवार को व्यापारी पाटनी सोमवारिया की ओर से मोटर बाइक से अपने घर रामबाग स्थित सागर मोती कॉलोनी में जा रहे थे। तभी गोर्धननाथ चौराहे पर गली में पहले से खड़े बदमाशो ने पाटनी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। नीचे गिरते ही बदमाशो ने पाटनी के पास मौजूद 1 बेग और एक सूटकेस को छीनने का प्रयास किया, जिस पर पाटनी ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया और चिल्लाने लगे तो गली के दूसरी और खड़े युवा मोर्चा के आईटी सेल के प्रदेश सह प्रभारी राहुल उपमन्यु ने बाइक पर बैठ कर भाग रहे बदमाश को पीछे से पकड़ लिया। इतने में पाटनी भी पहुंच गए और दोनों ने बाइक को पकड़ लिया लेकिन बदमाश बाइक को भगाने लगे। इस दौरान पाटनी बाइक के साथ रगड़ते हुए चले गए, रामबाग में खुदी हुई सड़क होने से बदमाशो की बाइक गिर और मोहल्ले वालों की मदद से दोनों आरोपी धरा गए। वहीं इस घटना में तीसरा आरोपी जो गाड़ी के आगे चल रहा था, वो हवाइ फायर करता हुआ भाग निकला। पाटनी के अनुसार बेग में करीब 60 से 70 हजार रुपये के हिसाब के पेपर और दस्तावेज थे।