4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING रतलाम में पुलिस पर लाठियों से हमला, नशे में था पुलिसकर्मी, निलंबित

शहर के मोचीपुरा में पुलिस के सब इन्सपेक्टर पर लाठियों से हमला किया। घटना गुरुवार शाम को वक्त हुई जब सूचना के बाद बुद्ध पुर्णिमा के बाद भी मांस आदि की बिक्री को रोकने सब इन्सपेक्टर एक साथी के साथ गए थे। इस दौरान अचानक से लाठियों से हमला किया गया व सब इन्सपेक्टर की बाइक को नाली में गिरा दिया गया।

4 min read
Google source verification
BREAKING रतलाम में पुलिस पर लाठियों से हमला

BREAKING रतलाम में पुलिस पर लाठियों से हमला

रतलाम। शहर के मोचीपुरा में पुलिस के सब इन्सपेक्टर पर लाठियों से हमला किया। घटना गुरुवार शाम को वक्त हुई जब सूचना के बाद बुद्ध पुर्णिमा के बाद भी मांस आदि की बिक्री को रोकने सब इन्सपेक्टर एक साथी के साथ गए थे। इस दौरान अचानक से लाठियों से हमला किया गया व सब इन्सपेक्टर की बाइक को नाली में गिरा दिया गया। शुरुआती जानकारी में जिस पुलिस सब इन्सपेक्टर पर हमला हुआ है वो मेडिकल जांच में नशे में पाया गया है। पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने सब इन्सपेक्टर को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए है। इधर पुलिस ने पूरे मामले में आईपीसी की धारा 353, 332, 147, 149, 323, 294, 341, 269, 270, 188 में आरोपी अत्तु टेलर, इच्छु दानिश, अद्दु, माजीद, गोल उर्फ सलमान चश्मेवाला सहित 10 से 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

watch video शराब लेने जाने से पहले पढे़ यह नियम, रतलाम में लगी कतार

कोरोना संक्रमण से प्रभावित एरिया मोचीपुरा को कंटेंटमेंट घोषित कर रखा है। गुरुवार की रात करीब 7.45 बजे क्षेत्र में स्टेशन रोड थाने के सब इंस्पेक्टर जेआर जामोद और एक वालेंटियर पर 25 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। सब इंस्पेक्टर की गाड़ी को नाली में गिरा दिया और लाठियों से हमला कर दिया उसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि स्टेशन रोड थाने पर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

लॉकडाउन : 3.0 ट्रेन चले इसलिए सिग्नल विभाग के कर्मचारी 16 घंटे कर रहे काम

मांस की दुकानें खुलने और फल की बिक्री की सूचना
पुलिस ने बताया रात में कंटेन्मेंट एरिया मोचीपुरा में मांस की दुकानें खुलने और फल की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना पर सब इंस्पेक्टर जेआर जामोद और एक वॉलिंटियर मोचीपुरा तरफ गए। उनके जाते ही वहां पहले से मौजूद 25 से ज्यादा लोगों की टीम ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद जामोद और वॉलिंटियर बाइक से गिर गए और उनकी बाइक नाली में चली गई। पुलिस ने बताया कि हमले में कुछ लोगों ने लाठियों का भी उपयोग किया। जैसे ही पुलिसकर्मी पर हमले की सूचना मिली आसपास के क्षेत्रों से पुलिस बल कंटेनमेंट एरिया मोचीपुरा पहुंचा।

अवैध शराब बिक्री मामला : टीआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित

भगदड़ की स्थिति हुई

अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों की तलाशी शुरू कर दी। रात करीब 8.30 बजे सब इंस्पेक्टर जामोद को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया गया। देर रात स्टेशन और थाने पर हमला करने वाले करीब 10 से 12 लोगों के खिलाफ नामजद और इतने ही अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा था। कंटेनमेंट एरिया मोचीपुरा में पुलिस अधिकारी पर हमले की सूचना मिलने के बाद एडीएम जमुना भिड़े और एसडीएम लक्ष्मी गामड़ भी मौके पर पहुंचे सीएसपी हेमंत चौहान हकीम वाड़ा पहुंचे और गणमान्य लोगों से कुछ देर चर्चा कर आरोपियों के नाम बताने की बात कही। उनका कहना था कि जिन्होंने यह कार्य किया है उन्हें सामने ले आए।

VIDEO यहां पढ़े, रतलाम में कब खुलेगी शराब की दुकान

व्हाट्सएप चेकिंग में मस्त रहे सीएसपी
कंटेनमेंट एरिया मोचीपुरा में पुलिस अधिकारी से मारपीट के बाद पुलिस महकमा आरोपियों की तलाश में जुटा रहा जबकि सीएसपी हाकिमवाडा क्षेत्र में मौजूद जरूर है लेकिन यह पूरा समय अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप चेक करते रहे। उनसे जब घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो गैर जिम्मेदार की तरह से जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं हुआ है। अभी कुछ नही बता सकते है, बाद में देखते है।

लॉकडाउन - 3.0 VIDEO : 150 ट्रेन निकलती थी रोज, अब बजती है सिर्फ मालगाड़ी की सिटी

रेलवे ने दो माह में दे दिए 21 करोड़ रुपए

VIDEO महिला ने किया नगर निगम आयुक्त को फोन, फिर दौड़ गया पूरा अमला

रतलाम में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लॉकडाउन - 3.0 : आसान नहीं है मजदूरों के लिए श्रमिक ट्रेन में यात्रा