10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: पीएम मोदी यहां लांच करेंगे सबसे बड़ी आवास योजना, एक साथ हजारों को मिलेगा गृह प्रवेश का मौका

बड़ी खबर: पीएम मोदी यहां लांच करेंगे सबसे बड़ी आवास योजना, एक साथ हजारों को मिलेगा गृह प्रवेश का मौका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 18 Jun 2018, 7:16 PM IST

pradhan mantri awas yojna in hindi

pm house scheme in india news

रतलाम। प्रधानमंत्री 23 जून को इंदौर आ रहे है। वे यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अब तक की सबसे बड़ी आवास योजना की शुरुआत करेंगे। इससे हजारों लोगों को खुद के मकान का सपना पूरा होते हुए पहली बार अपने मकान में प्रवेश मिलेगा। इंदौर में होने वाले इस कार्यक्रम में रतलाम के सैकड़ों लोगों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। वीडिओ कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से होने वाले आयोजन में रतलाम भी इसमे सहभागी बनेगा।

शहर के समीप तैयार हो रहे प्रधानमंत्री आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश दिलाने का काम स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम भी बनना शुरू हो गया है, जो कि जल्द ही जिला व निगम प्रशासन के पास पहुंच जाएगा। २३ जून को इंदौर में होने वाले पीएम मोदी के दौरे के दौरान वहीं से वह पीएम आवासों में गृह प्रवेश कराएंगे। इस दौरान पीएम रतलाम के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बात भी करेंगे।

तैयारिंयां अंतिम चरण में पहुंची

पीएम के इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व नगर निगम ने अपने स्तर पर प्राथमिक तैयारियां भी शुरू कर दी थी। अब ये अंतिम चरण में पहुंच गई है। पीएम मोदी से रतलाम के हितग्राहियों को सीधे वीडिओ कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से रूबरू कराने के लिए एक स्पेशल ओबी वेन भी रतलाम आएगी, जिसके माध्यम से पीएम सीधे हितग्राहियों से बात कर सकेंगे।

कौन करेगा गृह प्रवेश बनेगी सूची

पीएम मोदी के लाइव प्रोग्राम के दौरान वीडिओ कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कौन सा हितग्राही बात करेगा और कौन गृह प्रवेश करेगा इसकी सूची फिलहाल तैयार की जा रही है। शासन से मिले निर्देशों के आधार पर सभी लोगों की सूची तैयार हो रही है। जिनके नाम सूची में शामिल होंगे उन लोगों को पीएम से मन की बात करने का मौका मिलेगा। इसको लेकर आमजन में जमकर उत्साह है।

इंदौर में चल रही तैयारी

पीएम के इस कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी फिलहाल इंदौर में चल रही है। यहां की व्यवस्थाओं को लेकर अंतिम रूप दिए जाने का काम भोपाल से कार्यक्रम तय होने के बाद किया जाएगा। फिलहाल जिला प्रशासन व नगर निगम को जितनी जानकारी मिली है, उसके मुताबिक वह काम कर रहे है। पीएम इंदौर से नई ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस के साथ ही परिवहन विभाग द्वारा शुरू की जा रही बसों की शुरुआत भी करेंगे।

पीएम कराएंगे गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को गृह प्रवेश २३ जून को पीएम के द्वारा कराए जाने का प्रोग्राम बन रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सीधे बात करेंगे।

- एसके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, रतलाम