गुड़ को भारतीय आयुर्वेद से लेकर ज्योतिष में विशेष महत्व दिया गया है। गुड़ सेहत के लिए तो काफी लाभकारी है ही इसके अलावा इसको खाने से शरीर में स्फूर्ती भी आती है। आयुर्वेद के अनुसा सुबह उठकर गुड़ खाने से त्वचा में निखार आता है। गुड़ का उपयोग अनेक प्रकार के खाद्यान को बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा गुड़ के टोटके हर प्रकार का लाभ दिलाते है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने पैलेस रोड पर कही। वे भक्तों को रेल की पटरी , गुड़ के टोटके व इससे होने वाले लाभ के बारे में बता रहे थे।