28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 मई को इन राशियों का बदल जाएगा भाग्य, आपकी भी राशि भी इसमे शामिल

25 मई को इन राशियों का बदल जाएगा भाग्य, आपकी भी राशि भी इसमे शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 23 May 2018, 10:42 AM IST

rashi fal

rashifal

रतलाम। आगामी 25 मई को आकाशगंगा में बडे़ परिवर्तन होने वाले हैं। एेसे में अनेक राशि वालों का भाग्य बदल जाएगा। जो अब तक लंबे समय से परेशान चल रहे है, उनका भाग्य अचानक जागेगा व वे सफलता की अनेक ऊंचाई प्राप्त करेंगे। जिनको लंबे समय से तबादले का, प्रमोशन का इंतजार है, वे सफलता पाएंगे। ये बात ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। वे भक्तों को आकाशगंगा में होने वाले परिवर्तन के बारे में बता रहे थे।

ज्योतिषी आनंद ने बताया कि 25 मई को एकादशी, हस्त नक्षत्र का दुलर्भ संयोग आ रहा है। इसके अलावा सूर्य का वृषभ राशि में होने से ये योग ? खास बन रहा है। ज्योष्ठ मास में इस प्रकार के योग कम बनते है। ये तब ही होता है जब अधिक मास हो।

इस समय रहे बचकर

25 मई को सुबह 10.47 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक कोई शुभ कार्य न करें। शेष समय सबसे अधिक लाभ वाला रहेगा। हालाकि दोपहर 12 बजे से 12.53 बजे तक अभिजीत मुहर्त का समय रहेगा। 25 मई को कर्क राशि का राहु , मकर राशि में उच्च का मंगल व इसके साथ केतु की उपस्थिति विशेष योग बनाएगी। सूर्य के वृषभ में होने व शनि के धनु राशि में होने से धर्म करने वालों को बड़ा लाभ का योग बनेगा। इन सब के बीच मेष राशि का मंगल व तुला राशि का गुरु ज्ञान व बुद्धि वालों के जीवन में सफलता के नए झंडे गाडेग़ा।

इन राशि वालों का बदलेगा समय

इस दिन से बुध की राशि वाले मिथुन, कन्या राशि वालों को सबसे अधिक लाभ होगा। इसके अलावा मेष व वृश्चिक राशि वालो को धन का अचानक लाभ होगा। मकर राशि वालों का भाग्य जागेगा। लंबे समय से प्रतिक्षा जो चल रही है, ये वो समय है जो समाप्त करने में बड़ा रोल करेगी।

इन राशि वालों को प्रमोशन

मेष, तुला, धनु, मीन राशि वालों को प्रमोशन के योग बन रहे है। जिनके पास नौकरी नहीं है, उनको नौकरी के योग बनेंगे। वृषभ व कुंभ राशि वालों को रिश्तेदारों से सुखद सूचना मिलेगी। कर्क राशि वालों को वाहन से लाभ होगा। इसके अलावा शेष राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।