
chand se tej chamkegi inki kismat, aaj ka panchang
ज्योतिषी रावल ने कहा कि आकाशगंगा में होने वाले ग्रहण का असर जीव जंतु से लेकर पहाड़, जंगल व संसार में रहने वाले हर मनुष्य पर होता है। ज्योतिषियों की नजर 15 दिन में आने वाले दोनों ग्रहण पर है। क्योंकि 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण है तो 16-17 जुलाई को चंद्र ग्रहण है। इस बार चंद्र ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है। चंद्र ग्रहण लगने का समय 16 जुलाई की मध्यरात्रि 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा जो कि करीब 3 घंटे तक रहेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रहण का आपके जीवन पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
राशि अनुसार करें ये दान
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है। मेष राशि वालों को अपने छोटे से छोटो कामों के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। मेष राशि के लोग इन मुसीबतों से बचने के लिए गुड़ और मसूर की दाल दान करें। ऐसा करने से उनके शारीरिक पर आने वाली मुसीबत टल सकती है और आर्थिक हानि से भी बच सकते हैं।
वृषभराशि
वृषभ राशि के लोगों अपनी सेहत और संतान पर किसी तरह की कोई मुसीबत आने से बचाने के लिए चंद्र ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। इसके अलावा मंदिर में गुड़ का दान करना न भूलें। इसके अलावा लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ ग्रहण के दिन किया जाना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है और उसके जीवन में कई तरह की मुसीबतें आ सकती हैं। मिथुन राशि के लोग चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए इस दिन गाय को पालक या घास खिलाएं। इसके अलावा वो किसी गऊशाला में जाकर चारा आदि दान कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण अशुभ रहने वाला है। इसकी वजह से घर में आपसी झगड़ और परिवार में मनमुटाव आ सकता है। साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कर्क राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव व शक्ति की पूजा करें।
सिहं राशि
सिहं राशि के लोग चंद्र ग्रहण के अशुभ परिणामों से बचने के लिए गायत्री मंत्र के 21 माला का जाप प्रतिदिन करें। इसके अलावा ग्रहण लगने के समय मंत्र का भी जाप करें। इससे उनको नुकसान से बचाव व अर्थ का बड़ा लाभ होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण अशुभ ही होने वाला है। हालांकि कन्या राशि के लोगों पर ग्रहण का अच्छे और बुरे दोनों परिणाम देखने को मिलेंगे। कन्या राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए उपाय के रूप में किसी भी किन्नर को हरे रंग का चूडि़यां दान करें, तो लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ होगा। इस राशि के सूतकों को चारों तरफ से फायदा मिल सकता है, हालांकि उसका धन ज्यादा जरूर खर्च हो सकता है। इसके लिए तुला राशि के लोग श्री सूक्त के 11 पाठ जरूर करें। इससे उनको लाभ अधिक होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण लगने से पहले हनुमान जी की आराधना नियमित करें। इस राशि वालों को ग्रहण का सूतक लगने से पहले मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के सामने घी के दिए जलाने चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों पर भी चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है व उसके जीवन में कई तरह की मुसीबतें आ सकती हैं। परिवार और जीवनसाथी के संग दूरियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में धनु राशि के लोग ग्रहण के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें गाय को हरा चारा जरूर खिलाए।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव काफी बेहतर प्रभाव होने वाला है। मकर राशि के लोगों के स्वास्थ्य का लाभ होगा। इसके अलावा परिवार में तनाव समाप्त होगा। मकर राशि के लोग ग्रहण के दौरान सुंदरकांड का पाठ जरूर करें और काले तिल का भी दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों पर भी चंद्र ग्रहण का बुरा असर हो सकता है। ग्रहण की वजह से कुंभ राशि के लोगों का तनाव बढ़ सकता है। शारीरिक संबंधित मुश्किलें आ सकती हैं। ग्रहण के हर तरह से उपाय से बचने के लिए कुंभ राशि के सूतक हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस दिन इन राशि के लोगों का हर जगह से शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। वहीं अपने दिन को और भी शुभ बनाने के लिए मीन राशि के लोग इस दिन विष्णु भगवान की पूजा जरूर करें और गरीब बच्चों में केले बांटें।
Published on:
27 Jun 2019 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
