रतलाम। अंचल में बारिश लगातार जारी है। जिलेभर के साथ ही जिला मुख्यालय पर भी जोरदार बरसात हो रही है। रतलाम में जारी लगातार बारिश के दौरान कई दिक्कतें सामने आने लगी हैं। लगातार बारिश के कारण अब कई घरों में पानी घुस गया है। शहर के शिवशंकर कॉलोनी में मकानों व दुकानो में पानी भर गया। जिले में जोरदार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। ग्रामीण अंचल के कई मार्ग बन्द हो गए हैं।