26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / रिश्ते को किया कलंकित, धमकी देकर बलात्कार

रिश्ते को किया कलंकित, धमकी देकर बलात्कार

मध्यप्रदेश के रतलाम में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक रिश्तेदार ने महिला के पहले फोटो व वीडियो बनाए इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 12 Jan 2020, 1:03 PM IST

rape.jpeg

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक रिश्तेदार ने महिला के पहले फोटो व वीडियो बनाए इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। रिश्तेदार इतना ही नहीं रुका, बल्कि दो दिन तक होटल में इस गंदे कार्य को करता रहा। बाद में महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

14 जनवरी की रात सूर्य जाएगा मकर राशि में, अशुभ फल यह करने से दूर होंगे

एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला मुरैना की रहने वाली है और शहर में किराए के कमान में रहती थी। पिछले दिनों इस बारे में स्टेशन रोड थाने पर आवेदन दिया जिस पर जांच के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

रेलवे का नवाचार VIDEO : हैरिटेज ट्रेन में लगेंगे विस्टाडोम कोच

2019 का है पूरा मामला

पुलिस ने बताया घटना 14 से 15 जुलाई 2019 की है। युवती ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ दिन पहले उसकी नानी के निवास पर एक कार्यक्रम के दौरान उसका परिचय अनिरुद्ध श्याम सक्सेना से हुआ था। अनिरुद्ध ने वीडियो बना लिया और फोटो खींच लिए पता नहीं चला। 2019 में रतलाम में नौकरी करने आई और कमरा लेकर निवासी कर रही थी। इसी दौरान 14 जुलाई 2019 को अनिरुद्ध रतलाम आया और फोन लगाकर मुझे होटल में बुलाते हुए कहने लगा कि नहीं आई तो वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा।

VIDEO 180 दिन में पूरा करना होगा सिटी फोरलेन का काम

होटल पहुंची तो हुआ यह

डर की वजह से मैं होटल पहुंची तो दो दिन तक उसने शारीरिक शोषण किया। इसके बाद भी वह लगातार धमकाता रहा। डर की वजह से अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई किंतु अनिरुद्ध बार-बार धमकी देने लगा तब अपने माता-पिता के साथ थाने आकर थाने में 25 दिसंबर 2019 को आवेदन पत्र दिया। इस आवेदन पत्र पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। अब पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है।

VIDEO माफिया के खिलाफ अभियान के बाद रतलाम में भाजपा उपाध्यक्ष का अतिक्रमण तोड़ा

रतलाम में फ्लैट के बाथरुम में मिले दो शव, पुलिस मौके पर

जमकर खरीदों सोना -चांदी, आ गई भाव में गिरावट

मोदी सरकार की इंदौर, उज्जैन व रतलाम को बड़ी सौगात

VIDEO दीपिका पादुकोण के खिलाफ बोलना भारी पड़ा BJP MP को