सुबह करीब 8 बजे रेलवे अस्पताल की रसोई को खोला गया तो वहां दाल के डिब्बे पर 6 फीट लंबा सांप बैठा हुआ था। उसे देखने के बाद कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद सांप पकडऩे वाले को बुलाया गया। सांप को पकड़ लिया गया, इसके बाद भोजन बनाने के कार्य की शुरुआत हुई। भोजन बनाने का कार्य रेलवे कर्मचारी ही करते हैं।