27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर 3.45 करोड़ की ठगी का आरोप, रतलाम के प्रॉपर्टी कारोबारी ने महिला पर लगाए गंभीर आरोप

Property Dealer Cheating Case: प्रॉपर्टी कारोबारी का आरोप- महिला ने खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी दी और बेटी की सगाई तुड़वाने की बात कहकर भी धमकाया।
2 min read
Google source verification
RATLAM FRAUD

woman poses as narcotics ti cheats property dealer, एआई से बनाई गी प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Patrika)

Ratlam Property Dealer Cheating Case: मध्यप्रदेश के रतलाम में तेजानगर निवासी एक प्रॉपर्टी ब्रोकर ने एक महिला पर खुद को मंदसौर की नारकोटिक्स टीआई बताकर करोड़ों रुपए की ठगी करने और मकान-प्लॉट अपने नाम करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में महिला पर धमकी देने और झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। मामले की शिकायत के बाद माणकचौक पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताया

शिकायत के अनुसार दिसंबर 2025 में महिला ने खुद को नारकोटिक्स टीआई ‘सपना ठाकुर’ बताते हुए पीड़ित से संपर्क किया। उसने विजय लोढ़ा से जुड़े मामले में रुपए की रिकवरी कराने और कानूनी मदद का भरोसा दिलाया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग कामों के नाम पर उससे लाखों रुपए लिए गए। शिकायत में करीब 3.45 करोड़ रुपए, सोने के आभूषण तथा तेजानगर स्थित मकान और तुलसी विहार कॉलोनी के प्लॉट को अपने नाम करवाने का आरोप लगाया गया है।

'बेटी की सगाई तुड़वाने की भी धमकी दी'

पीड़ित के अनुसार महिला ने मकान वापस रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया। आरोप है कि बाद में रुपए मांगने पर उसे और उसके परिवार को झूठे एनडीपीएस मामले में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। बेटी की सगाई तुड़वाने की धमकी देने का आरोप भी शिकायत में है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई और मकान-प्लॉट व रकम वापस दिलाने की मांग की है। बता दें कि रतलाम, मंदसौर और नीचम जिलों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, आशंका है कि इसी बात का फायदा महिला ने उठाया और प्रॉपर्टी कारोबारी को डरा धमकाकर फ्रॉड की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामला पुलिस की जांच में है।