28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों से करवाई जा रही मजदूरी : समय सीमा और डर दोनों खत्म, जारी है सीवरेज का काम

रतलाम में सीवरेज कंपनी को अपना काम 25 दिसंबर तक खत्म करना था, लेकिन जब काम पूरा नहीं हुआ तो अब छोटे बच्चों से काम करवाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Jan 2022, 3:58 PM IST

News

बच्चों से करवाया जा रहा काम : समय सीमा और डर दोनों खत्म, जारी है सीवरेज का काम

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में तीन साल से चल रहे सीवरेज काम को ख्त्म करने की समय सीमा कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने वरुड़ी कंसक्टक्शन को 25 दिसंबर की दी थी। काम करने वाली कंपनी को न सयम सीमा का चिंता रही ना ही अधिकारियों का डर, शहर के कई क्षेत्रों में सीवरेज काम के लिए खुदाई जारी है। इतना ही नहीं, काम अब जल्दी खत्म करवाने के लिए छोटे बच्चों से काम करवाया जा रहा है।

शहर के श्रीमाली वास में जहां सीसी रोड बनाने के कार्य की शुरुआत नगर निगम ने की है, वहां सीवरेज की लाइन को घर के कनेक्शन से जोड़ा ही नहीं गया है। ऐसे में सीसी रोड बनने के बाद फिर से खुदाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- चोरी करने घुसा तो पीछे आ गया मकान मालिक, हड़बड़ाहट में गिरा आया आधार, फिर पुलिस ने पकड़कर किया ये हाल


बच्चों से कराई जा रही मजदूरी

श्रीमालीवास में घर के कनेक्शन को सीवरेज की मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य चल रहा है। ये ही नहीं शहर के खेरादीवास, रामगढ़, जवाहर नगर सहित कई क्षेत्रों में घर के कनेक्शन को सीवरेज की मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य चल रहा है। कलेक्टर ने 15 नवंबर तक का समय मुख्य लाइन डालने और इसके बाद घर के कनेक्शन से जोड़ने के लिए 25 दिसंबर तक का समय दिया था। इसके बाद भी शहर में खुदाई का कार्य जारी है। इतना ही नहीं धड़ल्ले से बच्चों से भी काम करवाया जा रहा है।

कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video