जहां एक तरफ लड़कियां अपने जीवनसाथी को लेकर मन में सपने संजोती हैं, तो वहीं अब लड़कियां इस बात को लेकर सजग भी हो गई हैं कि उन्हें किसी उम्र में शादी करनी है। वैसे तो शादी करने की कोई तय उम्र नहीं होती, लेकिन अब लड़कियां यह समझने लगी हैं कि जब उनका मन शादी के लिए तैयार हो उन्हें तभी आगे बढऩा चाहिए। लड़कियां अब अपने जीवन के फैसलों को लेकर संजीदा होने लगी हैं। वे इस बात को समझने लगी हैं कि किसी से शादी करने से पहले उसे समझना और परखना दोनों ही जरूरी है।