scriptपापी ग्रह राहु 2023 तक 3 राशियों पर रहेगा मेहरबान, हर काम में मिलेगी सफलता | Patrika News

पापी ग्रह राहु 2023 तक 3 राशियों पर रहेगा मेहरबान, हर काम में मिलेगी सफलता

locationनई दिल्लीPublished: May 19, 2022 01:56:40 pm

Submitted by:

Laveena Sharma

बता दें फिलहाल राहु मेष राशि में गोचर है वहीं केतु तुला राशि में गोचर कर रहा है। 30 अक्टूबर 2023 तक राहु-केतु इन्हीं राशियों में स्थिति रहेंगे। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।

rahu transit 2022, rahu in mesh 2022, rahu grah, rahu transit 2023, ketu transit 2023,

पापी ग्रह राहु 2023 तक 3 राशियों पर रहेगा मेहरबान, हर काम में मिलेगी सफलता

Rahu-Ketu: राहु-केतु का नाम सुनते ही लोग भयभीत हो जाते हैं। क्योंकि अधिकतर लोग इन्हें बुरे फल देने वाला ही ग्रह मानते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि राहु-केतु हमेशा बुरे परिणाम ही दें। ये अच्छे परिणाम भी देते हैं। लेकिन ये आपकी कुंडली में राहु-केतु की स्थिति पर निर्भर करता है कि आपको ये कैसे परिणाम देंगे। बता दें फिलहाल राहु मेष राशि में गोचर है वहीं केतु तुला राशि में गोचर कर रहा है। 30 अक्टूबर 2023 तक राहु-केतु इन्हीं राशियों में स्थिति रहेंगे। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।

वृषभ राशि: राहु इस दौरान आपको तरक्की के ढेरों अवसर देंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को हर काम में सफलता हासिल होगी। बॉस आपके काम की खूब प्रशंसा करेंगे। इनकम बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में आप खूब नाम कमाएंगे।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के आर्थिक जीवन के लिहाज से राहु का मेष राशि में गोचर शानदार है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय अवधि में तमाम लाभ मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है।

कर्क राशि: इस राशि वालों पर भी राहु साल भर मेहरबान रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ये समय आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप नया घर, नई गाड़ी आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के पास खूब होता है पैसा लेकिन इस एक चीज की रहती है कमी

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

ट्रेंडिंग वीडियो