अंदर से ऐसी है प्रतिमा
369 फुट ऊंची यह प्रतिमा दुनिया की अकेली ऐसी प्रतिमा है, जिसमें जाने के लिए लिफ्ट, सीढिय़ा और हॉल बनाए गए हैं। प्रतिमा के अंदर ही नीचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में जाने के लिए चार लिफ्ट लगाई गई हैं और तीन जगह सीढिय़ां बनाई गई हैं। इस प्रतिमा को करीब 50 हजार लोगों ने 10 साल में बनाया है। इस प्रतिमा में 3000 टन स्टील, लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल किया गया है।