
सिंह राशि की हैं 31 जुलाई को जन्मीं कियारा आडवाणी, जानिए किस राशि के लोगों के साथ बैठता है इनका सबसे अच्छा तालमेल
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को हुआ था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उनकी जन्म तारीख के आधार पर कियारा की राशि सिंह है। सिंह राशि का संबंध सूर्य ग्रह से बताया गया है। इस राशि के जातकों को लोगों का अटेंशन पाना बड़ा अच्छा लगता है। वहीं विश्वसनीय स्वभाव वाले सिंह राशि के लोग अपने दोस्तों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका आत्मविश्वास और समाज में सक्रियता कमाल की होती है लेकिन कभी-कभी उनका गुस्सा और अहंकार इनके लिए समस्या खड़ी कर देता है। तो आइए जानते हैं सिंह राशि के जातकों की किस राशि वाले लोगों के साथ कंपैटिबिलिटी काफी अच्छी होती है...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के लोगों के स्वभाव के आधार पर उनके लिए मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के लोग परफेक्ट पार्टनर साबित होते हैं।
सिंह और मेष राशि वालों की जोड़ी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुणों के आधार पर सिंह और मेष राशि के लोगों की जोड़ी कई मायनों में बेहतर साबित होती है। सिंह तथा मेष राशि दोनों के जातकों का जीवन जीने का तरीका उन्हें एक-दूसरे की तरह मोहित करता है।
सिंह और कर्क राशि वालों की जोड़ी
जहां एक तरफ सिंह राशि के लोग कर्क वालों के जीवन में खुशियां बिखेरने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं, वहीं कर्क राशि के जातक सिंह वालों को जीवन में सफलता प्राप्ति में मदद करते हैं। कर्क राशि के लोगों को सिंह वालों का सहज स्वभाव और गर्मजोशी दोनों ही पसंद आती है।
सिंह और वृश्चिक राशि वालों की जोड़ी
सिंह और वृश्चिक राशि वाले का तालमेल एक दूसरे के साथ अच्छा बैठता है। इन दोनों राशियों के जातक काफी भरोसेमंद और जुनूनी होते हैं। हालांकि इनमें भावुकता और जिद्दीपन भी कमी नहीं होती।
सिंह और धनु राशि वालों की जोड़ी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि यदि सिंह वाले धनु राशि वाले लोगों के साथ अपनी जोड़ी बनाते हैं तो ये दोनों ही अपने रिश्ते को प्यार से सींचने में जरा भी कमी नहीं रखते। सिंह और धनु राशि के लोग एक दूसरे के साथ काफी सहज होते हैं और अपनी भावनाओं को अच्छे से व्यक्त कर पाते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022: सावन का ये सप्ताह होने वाला है इन 4 राशियों के लिए फलदायी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
Updated on:
24 Jul 2022 02:11 pm
Published on:
24 Jul 2022 02:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
