
Pitra Paksh 2022: जानिए कब से कब तक है पितृ पक्ष, इस दौरान कौन से काम माने जाते हैं वर्जित
Pitru Paksh 2022: हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष को पूर्वजों को समर्पित माना गया है। इस दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनकी कृपा पाने के लिए तर्पण और श्राद्ध किए जाते हैं। पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है जो कि आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक रहता है। तो आइए जानते हैं इस साल कब से प्रारंभ हो रहे हैं श्राद्ध और इस दौरान कौन से काम करना अशुभ माना जाता है...
पंचांग के अनुसार इस साल पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू होकर इसका समापन 25 सितंबर 2022 को होगा। आइए जानते हैं सभी तिथियां...
पितृ पक्ष 2022 में श्राद्ध की तिथियां
10 सितंबर 2022- प्रतिपदा (पूर्णिमा) श्राद्ध
11 सितंबर 2022- द्वितीया श्राद्ध
12 सितंबर 2022- तृतीया श्राद्ध
13 सितंबर 2022- चतुर्थ श्राद्ध
14 सितंबर 2022- पंचमी श्राद्ध
15 सितंबर 2022- षष्ठी श्राद्ध
16 सितंबर 2022- सप्तमी श्राद्ध
18 सितंबर 2022- अष्टमी श्राद्ध
19 सितंबर 2022- नवमी श्राद्ध
20 सितंबर 2022- दशमी श्राद्ध
21 सितंबर 2022- एकादशी श्राद्ध
22 सितंबर 2022- द्वादशी श्राद्ध
23 सितंबर 2022- त्रयोदशी श्राद्ध
24 सितंबर 2022- चतुर्दशी श्राद्ध
25 सितंबरर 2022- अंतिम (अमावस्या) श्राद्ध
पितृ पक्ष में ये काम माने जाते हैं वर्जित
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृ या श्राद्धपक्ष के दौरान मसूर और मदार की दाल, अलसी, कुलथी और धतूरा का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा पितृ पक्ष में तामसिक भोजन, नशीले पदार्थों के सेवन समेत शरीर पर तेल या साबुन का प्रयोग करने को भी वर्जित माना जाता है। वहीं शस्त्रों के मुताबिक श्राद्ध के दौरान नए कपड़े खरीदने, गृह प्रवेश की भी मनाही होती है।
यह भी पढ़ें: गरुड़ पुराण: जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए रोजाना अवश्य करें ये 5 काम
Updated on:
05 Sept 2022 07:08 am
Published on:
04 Sept 2022 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
