वहीं सावन का माह होने के चलते इस दिन शाम के समय भगवान शंकर की शिव परिवार सहित पूजा करनी चाहिए। इस दिन शिव पूजा में गंगाजल का उपयोग जरूर करें। वहीं पूजा में भोलेनाथ की प्रिय वस्तु बिल्वपत्र के अलावा भांग, धतूरा आदि भी रख सकते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान जल, दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत, वस्त्र, जनेऊ, कलावा, पीला चन्दन, रोली, फूल, फल,पान, सुपारी, आक, पंचमेवा,लौंग, इलायची सहित धूप, दीप आदि आवश्यक हैं।