MP Board Class 5th 8th Revised Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) ने क्लास 5वीं व 8वीं एग्जाम का संशोधित रिजल्ट जारी किया है। इस एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स व उनके अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। क्लास 5 और 8 की एग्जाम के रिजल्ट 15 मई को जारी किए गए थे। स्कूल द्वारा प्रोजेक्ट मार्क्स न अपलोड किए जाने की वजह से 3.89 लाख स्टूडेंट्स को एक या दो मार्क्स से फेल कर दिए गए थे। स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश ने क्लास 5वीं और क्लास 8वीं के संशोधित रिजल्ट जारी किए हैं, जो इस वर्ष बोर्ड एग्जाम के पैटर्न पर आयोजित किए गए थे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संशोधित रिजल्टों के बाद, 89,000 अतिरिक्त छात्रों ने इन्हें क्लासओं में पास किया है।