RBSE 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, RBSE ने अलग-अलग कक्षाओं की बोर्ड एग्जाम के नतीजे जारी करना शुरू कर दिए हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स को उनके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड अब जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में हैं। इस बार RBSE इस महीने के लास्ट तक या जून के पहले सप्ताह में 10वीं रिजल्ट जारी किया जा सकता है। पिछले साल (2022) आरबीएसई 10वीं एग्जाम का रिजल्ट 13 जून को जारी हुआ था। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Board of Secondary Education, Rajasthan) की ओर से कोई सूचना या नोटिफिकेशन नहीं रिलीज किया गया है। राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की एग्जाम 16 मार्च से 13 अप्रैल के बीच कराई थी।