29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC CDS result 2023: यूपीएससी सीडीएस 1 का रिजल्ट हुआ जारी, 6 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स पास

UPSC CDS 1 Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 1 में शामिल हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 4 May 2023, 3:27 PM IST

,

UPSC CDS 1 Result 2023 Declared

UPSC CDS 1 Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 1 में शामिल हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा 1 2023 में प्रदर्शन के आधार पर 6518 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किया गया है। यूपीएससी ने इसके साथ ही इन सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर भी एक लिस्ट के माध्यम से जारी कर दिए हैं। UPSC CDS 1 परीक्षा विभिन्न सशस्त्र बल अकादमियों जैसे भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में 341 उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। बता दें कि यूपीएससी ने सीडीएस 1 परीक्षा 2023 का आयोजन 16 अप्रैल, 2023 को किया था।

कुल 6518 कैंडिडेट्स हुए पास

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट 2023 नोटिस के मुताबिक 6518 उम्मीदवारों को पास किया है। भारतीय सैन्य अकादमी में होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया गया है। जिनमे भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- IGNOU: इग्नू जून टीईई 2023 के लिए डेट बड़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई


यूपीएससी सीडीएस 1 2023 कैसे करें चेक ?

1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीडीएस I रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
4. पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें- बीसीईसीईबी में 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन