7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 महीने के इस बच्चे ने रचा इतिहास, एक साथ 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज पहचानकर बनाया नया रिकॉर्ड

रीवा में रहने वाले यशस्वी ने एक बार फिर अपनी जोरदार याद्दाश्त के दम पर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। महज 16 महीने के इस बच्चे ने दुनिया के सभी 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों को पहचानकर दुनिया की दो प्रतिष्ठित संस्थाओं में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 May 2022, 4:38 PM IST

News

16 महीने के इस बच्चे ने रचा इतिहास, एक साथ 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज पहचानकर बनाया नया रिकॉर्ड

रीवा. दुनिया के सबसे कम उम्र के जीनियस के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश के रीवा में रहने वाले यशस्वी ने एक बार फिर अपनी जोरदार याद्दाश्त के दम पर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। महज 16 महीने के इस बच्चे ने दुनिया के सभी 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों को पहचानकर दुनिया की दो प्रतिष्ठित संस्थाओं में अपना नाम दर्ज करा लिया है। विश्व की प्रतिष्ठित संस्था हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड ने सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वाले बच्चे का खिताब यशस्वी एस मिश्रा के नाम करते पर दर्ज हो गया है।

इस तरह से 'लिटिल गूगल ब्वॉय के नाम से देश-दुनिया में फेमस रीवा के संजय मिश्रा-शिवानी मिश्रा के पुत्र और अवनीश मिश्रा के पौत्र को अगर रिकार्ड ब्वॉय कहना ज्यादा बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें- स्टेशन पर आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन, पैसेंजर्स ने प्लेटफॉर्म पर उतरकर शुरु किया डांस, Video Viral


पहले भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

गौरतलब है कि इससे पहले 14 महीने की उम्र में यशस्वी ने 26 देशों के ध्वजों को पहचानकर 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड' लंदन में अपना नाम दर्ज कराया था। इसके बाद से यशस्वी दो और रिकॉर्ड बनाकर अबतक कुल 3 रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इतनी कम उम्र में इतने रिकॉर्ड अपने नाम करना भी एक रिकॉर्ड है।


एक और रिकॉर्ड की तैयारी

इतनी छोटी उम्र में यशस्वी न सिर्फ विश्व के सभी देशों के नाम जानते हैं, बल्कि उन सभी देशों की राजधानियों के नाम भी बखूबी जानते हैं। साथ ही अब बढ़ती उम्र के साथ यशस्वी अन्य विषयों की जानकारी में भी दिनों-दिन बढ़ोतरी कर रहे हैं। इस समय यशस्वी विज्ञान, भौतिकी, गणित, रसायन शास्त्र, ज्यमितीय, भाषा, इतिहास, विश्व भूगोल, और सामान्य ज्ञान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की शुरुआती जानकारी हासिल कर रहे हैं। यशस्वी इन सभी विषयों से जुड़े विभिन्न नाम, चित्र और वस्तु से जुड़े लगभग एक हजार से ज्यादा फ्लैश कार्ड पहचानते हैं, जो अपने आप में इस उम्र के बच्चे द्वारा किया जाने वाला एक नया रिकॉर्ड है। परिवार के लोग इसे भी जल्द से जल्द दर्ज कराने की व्यवस्था कर रहे हैं।

ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें