27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार का कहर : बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, दर्जनभर घायल

हनुमना थाना क्षेत्र के पिपराही हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा भिड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Feb 2021, 8:11 PM IST

news

तेज रफ्तार का कहर : बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, दर्जनभर घायल,तेज रफ्तार का कहर : बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, दर्जनभर घायल,तेज रफ्तार का कहर : बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, दर्जनभर घायल

रीवा/ मध्य प्रदेश के रीवा में बस ट्रक की भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि, हनुमना थाना क्षेत्र के पिपराही हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा भिड़ा, जिसके बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। हादसे का शिकार हुए एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दर्जनों घायलों को तुरंत पुलिस और राहगीरों की मदद से हनुमना हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही एक एन्य व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई।

पढ़ें ये खास खबर- फाल्ट सुधारने बिजली के खंभे पर चढ़ा लाइनमैन, अचानक करंट दौड़ने से मौत, कमजोर दिल वाले न देखें वीडियो

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

खबर लिखे जाने तक 3 लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि, सैफ ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP17-P-O977 हनुमना की ओर आ रही थी। वहीं, अमिलिया की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक MP20-P-HB-5189 का टायर फटने से वो अनियंत्रित होकर बस से जा भिड़ा। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि, उससे बस के परखच्चे उड़ गए। बस के अगले हिस्से में बैठे 53 वर्षीय लौर थाने में पदस्थ नगरसेना का जवान भैयालाल शुक्ला पिता छोटे लाल शुक्ला ग्राम मुदरिया लौर थाना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 40 वर्षीय कमला प्रसाद शुक्ला पिता आदित्य प्रसाद शुक्ला ग्राम शुकुलगवा पोस्ट डिघवार थाना लोर जो विंध्य नगर एनटीपीसी में पदस्थ थे। बुरी तरह घायल हो गए, जिन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना पहुंचकर दम तोड़ दिया।

पढ़ें ये खास खबर- फाल्ट सुधारने हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा था लाइनमैन, करंट के झटके से मौत

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

हादसे में घायल हुए दर्जनभर लोग

इसके अलावा, एक अन्य राहगीर प्रदीप गुप्ता पिता जय राम गुप्ता 45 वर्ष ने भी इलाज के दौरान हनुमना हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वही गंभीर घायल प्रदीप मिश्रा पिता गोमती मिश्रा ग्राम मुकुंदपुर पोस्ट ताला जिला सीधी को रेफर कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त दीनदयाल पिता शिवलाल कारपेंटर इस वर्ष ग्राम हउदा बांध पोस्ट कोरौली थाना अमिलिया जिला सीधी कोसर में काफी चोट आई है। इसके अतिरिक्त कंचन कुशवाहा 20 वर्ष ग्राम को बरी थाना बहरी नेहा रक्सेल पति राजू रक्सेल ग्राम देवसर जिला सिंगरौली कंचन कुशवाहा पिता नंदकिशोर 20 वर्ष ग्राम कुमारी थाना बहरी आज तकरीबन दर्जन भर लोग घायल है। घायलों को एंबुलेंस तथा अन्य निजी वाहनों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।


इन लोगों ने पैश की इंसानियत की मिसाल

इधर, सूचना मिलते ही नगर के गणमान्य नागरिक राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ता भी हॉस्पिटल पहुंचकर चिकित्सकों के सहयोग में जुट गए, जिनमें से प्रमुख रूप से संपति दास गुप्त, लवकुश गुप्ता, हरि नारायण गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह गुड्डू आदि लोग मौजूद हैं।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल बीएमओ पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि, एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, 2 लोगों की मृत्यु हॉस्पिटल पहुंचने पर तथा लगभग दर्जनभर घायलों की चिकित्सा चल रही है एवं एक गंभीर घायल को रिफर कर दिया गया है। हनुमना पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है, शेष पुलिस दल हॉस्पिटल में एएसआई संतोष सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पंचनामा समेत अन्य कार्रवाई में जुटे हुए हैं।