17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेता प्रतिपक्ष बोले- प्रदेश में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव, विधानसभा चुनाव में भाजपा के 26 मंत्री हारेंगे

राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर रीवा में पंचायती राज महासम्मेलन का आगाज करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रीय मुद्दों पर चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 21 May 2018, 10:28 PM IST

BJP to lose 26 Assembly seats: Ajay Singh

BJP to lose 26 Assembly seats: Ajay Singh

रीवा. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि कांंग्रेस प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। मध्यप्रदेश में किसी तरह के गठबंधन की चर्चा नहीं है, भाजपा को रोकने के लिए केन्द्र में गठबंधन की चर्चा हो सकती है। कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा को रोकने के लिए सभी दल एक साथ हैं।
अजय सिंह राजनिवास में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, 2003 में कांग्रेस सरकार के 25 मंत्री चुनाव से बाहर हो गए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 26 मंत्री चुनाव हारेंगे। प्रदेश में इस बार कांग्रेस की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी। सरकार के शपथ लेते ही पंचायती राज कांग्रेस सरकार के समय की तरह प्रभावी होगा। पंच, सरपंच सहित पंचायत प्रतिनिधियों का पूरा अधिकार दिया जाएगा।
चुनावी घोषणा पत्र में होंगे क्षेत्रीय मुद्दे
राजीव गांधी की २७वीं पुण्यतिथि पर रीवा में पंचायती राज महासम्मेलन का आगाज करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा की एंटी इनकम्बेंसी, कानून व्यवस्था, युवा बेरोजगारी, मजदूर आदि मुद्दे होंगे। मालवा में किसान तो विंध्य में मजदूर मुद्दा हो सकता है। इसलिए कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में क्षेत्रीय मुद्दे शामिल किए जाएंगे।
आजादी के समय अंग्रेजों के मुखबिर थे
नेता प्रतिपक्ष ने आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सोच में अंतर है। कांग्रेस देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और उस समय संघ कार्यकर्ता अंग्रेजों के मुखबिर हुआ करते थे। कांग्रेस की प्राथमिकता समाज में प्रेम और सद्भाव पैदा करना है। भाजपा चुनावी फायदे के लिए साम, दाम, दंड, भेद आदि अपना लेती है। अजय सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय गुजरात के हर थाने के आपराधिक रिकार्ड में अमित शाह की फोटो लगाई गई थी। आज भी जस्टिस लोया केस की सही तरीके से जांच की जाए तो सलाखों के पीछे होंगे।
कांग्रेस में एक ब्रांड राहुल गांधी
भाजपा पर तंज कसते हुए अजय सिंह ने कहा कि मोदी, अमितशाह सहित कई मॉल जैसे ब्रांड हैं, लेकिन कांग्रेस में सिर्फ राहुल गांधी ब्रांड हंै। राहुल गांधी के ही नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा के धार्मिक कार्ड पर तंज कसा। कहा कि राहुल गांधी दो मंदिर में चले जाते हैं अमितशाह को चुलबुली मच जाती है। जब इनकी सरकार केन्द्र और यूपी में होती है तो भगवान राम और मंदिर मुद्दा आ जाता है चुनाव खत्म होते हुए मुद्दा गायब हो जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक सुखेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर भी मौजूद थे।