हर्दी कुटी गांव में रहने वाले मोहन साकेत (28) पिता शंभू साकेत की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी कि पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल का निरीक्षण करने पर समझ गई की ये मामला हत्या का है न की मोहन ने खुदकुशी की है। तफ्तीश की तो मोहन की पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी लगी। इस आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।