स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, चार लोग बेहोश है। चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में पूजा कोल पति रमेश कोल (26), राजेश कोल पिता विश्वनाथ (25), अनारकली पति दिनेश कोल (34), श्यामवती पति सुखलाल कोल (55), विकास कोल पिता रामसुमेर (11), बृजेश कोल पिता दिनेश कोल (14) शामिल हंै। जिस कमरे में सभी लोग बैठे हुए थे उसी घर के छप्पर में यह गाज गिरी थी। संयोग से परिजन दूर बैठे हुए थे जिससे बड़ी घटना टल गई।