3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलने से मना किया तो लड़के ने लड़की के रिश्तेदारों को भेजा रेप का वीडियो, कई बार किया रेप

वीडियो देखकर माता-पिता ने बेटी से की पूछताछ तो खुला हैवानियत का राज...पुलिस ने आरोपी को पकड़ा..
2 min read
Google source verification
rewa.jpg

रीवा. रीवा में एक 17 साल की नाबालिग को उसकी ही पहचान के एक युवक ने कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने रेप करते वक्त उसके अश्लील वीडियो भी बनाए। एक दिन जब लड़की ने युवक की हरकतों का विरोध किया और उसके बुलाने पर मिलने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने रेप करते वक्त बनाए वीडियो युवती के रिश्तेदारों को भेज दिए। इस तरह से युवती के साथ हो रही ज्यादती का खुलासा हुआ। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रेप करते वक्त बनाता था वीडियो
नाबालिग के साथ रेप का हैरान कर देने वाला मामला रीवा जिले के सेमरिया थाना इलाके का है। जहां रहने वाली एक 17 साल की नाबालिग युवती मनीषा ने पुलिस में युवक के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। मनीषा ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान का युवक विकास मिश्रा ने झांसा देकर उससे कई बार रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी रेप करते वक्त हर बार मोबाइल से वीडियो बनाता था। फिर उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करता था। बीते दिनों जब विकास ने मिलने के लिए मनीषा को बुलाया तो मनीषा ने हिम्मत कर मिलने से मना कर दिया। जिस पर विकास ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी लेकिन फिर भी मनीषा नहीं मानी तो विकास ने रेप का वीडियो मनीषा के रिश्तेदारों को भेज दिया।

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के झगड़े का जीजा ने उठाया फायदा, होटल में दोस्तों के साथ मिलकर साली से किया गैंगरेप

माता-पिता ने पूछा तो बेटी ने बताई आपबीती
रेप का वीडियो जब रिश्तेदारों ने मनीषा (बदला हुआ नाम) के माता-पिता को दिखाया तो उनके होश उड़ गए। माता-पिता ने बेटी से इसके बारे में पूछा तो उसने रोते हुए पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता मनीषा का मेडिकल कराया तो रेप की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपी विकास को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल से अश्लील वीडियो और फोटो भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें- ‘अनीता’ बनकर ‘विनीता’ ने जीता चुनाव, घूंघट की आड़ में बन गई सरपंच, जानिए पूरा मामला