27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rewa / MP Election 2023: नेताजी क्षेत्र में बुंची-मनेजर से लेकर बन्ना-भइया नाम से ज्यादा चर्चित

MP Election 2023: नेताजी क्षेत्र में बुंची-मनेजर से लेकर बन्ना-भइया नाम से ज्यादा चर्चित

चुनावी चाल: नाम में बहुत कुछ रखा है...कई प्रत्याशी उपनाम से पहचाने जाते, महिला प्रत्याशियों ने पति के नाम जोड़े...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 15 Nov 2023, 1:27 PM IST

mp_election_rewa_news_on_politicians.jpg

राजनीति में नाम ही नहीं उपनाम में भी खास हैं। इसे विधानसभा चुनाव में बखूबी समझ सकते हैं। कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो अपने मूल नाम के स्थान पर अपने निकनेम (उपनाम) से पहचाने जाते हैं। मऊगंज विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुखेन्द्र सिंह को वास्तविक नाम से कम और उपनाम से अधिक लोग जानते हैं। उन्हें बन्नाजी के नाम से क्षेत्र में लोग बुलाते हैं। बन्ना इनके गांव का नाम है। लोग इन्हें उपनाम से ही अधिक संबोधित करते हैं। इसी तरह रीवा सीट से बसपा के उम्मीदवार बुंची भाई का मूलनाम मधुमासचंद्र सोनी है, लेकिन अधिकांश लोगों को वास्तविक नाम पता ही नहीं, उपनाम अधिक चर्चा में है।

गुढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी कपिध्वज सिंह को भइया साहब के नाम से लोग जानते हैं। त्योंथर से भाजपा के प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी का जितना यह नाम चर्चा में है उससे अधिक उपनाम राज चर्चा में है। मनगवां के वरुण अंबेडकर को विक्की के नाम से लोग जानते हैं। विशेषज्ञों का कहना है उपनाम अधिक चर्चा में होने के साथ ही नजदीकी का अहसास कराते हैं। यही कारण है कि कई प्रत्याशी शपथ पत्र देते समय इवीएम के लिए उपनाम भी दर्ज करवाते हैं। रीवा से चुनाव लड़ रहे रामचरण शुक्ला उर्फ चायवाले पंडितजी के नाम से जाने जाते हैं। रीवा से ही प्रत्याशी सुशील मिश्रा को लोग महराजजी के नाम से जानते हैं, कई महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें अधिकांश ने अपने वास्तविक नामों के साथ ही पति के नाम भी जोड़ रखे हैं। कई ऐसी प्रत्याशी हैं जिनके पति भी राजनीति में सक्रिय हैं और उनकी क्षेत्र में पहचान है। इस वजह से महिलाओं ने पति के नाम जोडकऱ क्षेत्र के लोगों को बताने का प्रयास किया है कि वह कौन हैं।

इन प्रत्याशियों का उपनाम चर्चा में

देवतालाब : सतीश तिवारी उर्फ भैया, दिलीप सिंह उर्फ गुड्डू भैया, अमरनाथ पटेल उर्फ डब्ल्यू भैया, छोटेलाल उर्फ कड्डी।

मऊगंज : सुखेन्द्र सिंह उर्फ बन्नाजी, ब्रम्हदेव पटेल उर्फ भोले।

रीवा: सुनील सोनी उर्फ खड्डी 42, अब्दुल बफाती उर्फ युवराज टेलर, रामचरण शुक्ला उर्फ चायवाले पंडितजी, मधुमास चंद्र सोनी उर्फ बुंची भाई, सुशील मिश्रा उर्फ सबके महाराज।

सेमरिया : कमलापति त्रिपाठी उर्फ केपी, दिवाकर द्विवेदी उर्फ आर्मी वाले।

सिरमौर: दिव्यराज सिंह उर्फ युवराज, विष्णुदेव पांडेय उर्फ वीडी,

मनगवां: वरुण अंबेडकर उर्फ विक्की

त्योंथर : सिद्धार्थ तिवारी उर्फ राज, अरुण गौतम उर्फ कमांडो, रमाशंकर सिंह उर्फ दादू, देवेन्द्र सिंह उर्फ दादाभाई।

गुढ़ : कपिध्वज सिंह उर्फ भइयासाहब, प्रदीप त्रिपाठी उर्फ दिलीपभैया, धीरेन्द्र उर्फ गिरिधर, ललन प्रसाद साकेत उर्फ मनेजर, यज्ञ निवास यादव उर्फ मूलनिवासी।

सतना: सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू, रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा

चित्रकूट: सुभाष शर्मा डोली

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: 50% मतदान केंद्र की वेबकास्टिंग, जीपीएस लगा वाहन एक ही जगह खड़ा रहा, तो आएगा अलर्ट मैसेज