3-डॉ. सौरभ सक्सेना, प्लास्टिक सर्जन।
विंध्य में प्लास्टिक सर्जन की कमी हमेशा खली है। लेकिन कुछ महीने पहले डॉ. सौरभ सक्सेना की नियुक्ति से अब इस क्षेत्र में भी चिकित्सीय सुविधाएं मिलने लगी हैं। भविष्य में इस क्षेत्र में और बेहतर होने की उम्मीद है। प्लास्टिक सर्जन डॉ.सक्सेना कहते हैं कि अब नस कट जाने पर, अंगुलियां कट जाने, आंख के नस में समस्या, जलने के बाद का उपचार सहित अन्य प्लास्टिक सर्जरी रीवा में संभव है। जबलपुर और नागपुर जाने की कोई जरूरत नहीं है। पूरे विंध्य में इकलौते प्लास्टिक सर्जन हैं।