29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन साल की बच्ची से दरिंदगी, माँ के आंचल में सो रही बेटी को उठा ले गया हैवान, डीजे के शोर में दब गई चीखें

हैवानियत की शिकार हुई बच्ची की हालत नाजुक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

deepak deewan

•

Updated: 7 Oct 2021, 1:45 PM IST

rape of three year old girl In Rewa

हैवानियत की शिकार हुई बच्ची की हालत नाजुक

रीवा। 3 साल की बच्ची के साथ युवक के द्वारा बलात्कार करने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मां के आंचल में सो रही बच्ची को आरोपी चुपके से उठा ले गया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया। समीप ही चल रही बर्थडे पार्टी में बज रहे डीजे की तेज आवाज ने बच्ची की चीजों को ही दबा दिया। खून से लथपथ हालत में वह बच्ची को वापस घर छोड़कर फरार हो गया।

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना जनेह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 3 साल की बच्ची बुधवार की रात घर में अपनी मां के साथ सो रहे थी। रात करीब 11:00 बजे उसे 20 वर्षीय युवक चुपके से उठा ले गया। घर के बाहर उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। समीप एक बर्थडे पार्टी चल रही थी जिसमें डीजे बज रहा था। डीजे की तेज आवाज में बच्ची की चीखों को भी परिजनों तक नहीं पहुंचने दिया।

must read- चीन के जजों ने 110 मॉडल में से गीतिका को चुना मिस एमपी, Video में देखें उनकी अदाएं

बाद में वह खून से लथपथ हालत में बच्ची को वापस मां के पास छोड़ कर चंपत हो गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई जो देर रात करीब 12:30 बजे उसे लेकर थाने पहुंचे। यह खौफनाक घटना सुनकर खुद पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। बच्ची की हालत को देखते हुए तत्काल उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवा गया।

must read- आर्यन की राजदार मुनमुन धामीचा के घर में हुई ये हरकत, पड़ोसी पहुंचे तो भागे लोग

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। इधर एसजीएमएच में भर्ती हैवानियत की शिकार हुई बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. चिकित्सकों के मुताबिक लगातार खून निकलने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। चिकित्सकों द्वारा उसका ऑपरेशन किया जा रहा है ताकि किसी तरह खून को निकालने से रोका जा सके। जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही बच्ची जान को बचाने के लिए अस्पताल के डॉक्टर लगे हैं।