रीवा. हायर सेकंडरी की इस बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सबसे अधिक मेधावियों की पसंद में टीआरएस कॉलेज रहा है। मेधावी छात्राओं की पसंद में शासकीय कन्या महाविद्यालय शामिल है। मुख्यमंत्री मेधावी योजना के तहत शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए शासन को भेजा गया आंकड़ा कुछ ऐसा ही बयां कर रहा है। बेहतर बात यह है कि मेधावियों की पसंद में शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण अंचल के कॉलेज भी शामिल हैं।