2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी की हत्या कर शव को पेटी में छुपाया, फिर उसी पर सो गया, इस तरह खुला राज

शराबी ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश घर में ही पलंग पेटी में छुपा दी। हद तो ये कि, आरोपी दो दिन उसी पलंग पेटी पर सोता भी रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jul 2020, 11:52 AM IST

Crime news

पत्नी की हत्या कर शव को पेटी में छुपाया, फिर उसी पर सो गया, इस तरह खुला राज

सागर/ मध्य प्रदेश के सागर शहर के माेतीनगर थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा हुआ है। मामला भगतसिंह वार्ड का है, जहां तीन दिन पहले एक सनकी शराबी ने अपनी पत्नी का गला घाेंटकर हत्या कर दी। हद तो तब हो गई, जब उस सनकी ने लोगों के सामने अपना जुर्म छुपाने के लिए लाश घर में ही पलंग पेटी में छुपाकर बीते दो दिन उसी पलंग पेटी पर साेता भी रहा।

पढ़ें ये खास खबर- Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय हुआ मॉनसून, अब होगी भारी बारिश


मायके वालों को करता रहा गुमराह

मामले का खुलासा सोमवार की रात को हुआ, जब शराब के नशे में धुत आराेपी की जुबान फिसल गई। जब उसने नशे में किसी से पत्नी की हत्या का जिक्र किया ताे बात उसके मायके वालाें तक पहुंच गई। मायके पक्ष के लाेग उसकी तलाश में घर गए, ताे आराेपी ने उन्हें गुमराह कर लाैटाने की कोशिश की। हालांकि, हत्या दो दिन पूर्व होने के चलते घर में रखी लाश से दुर्गंध आने लगी थी, जिसकी वजह से मायके पक्ष के लाेगाें का संदेह और भी गहरा गया। उन्होंने जैसे ही घर में कदम रखा ताे असहनीय बदबू आई। जब पलंग खाेला गया ताे उसमें लाश मिली।

पढ़ें ये खास खबर- Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय हुआ मॉनसून, अब होगी भारी बारिश


आराेपी काे गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस के अनुसार भाेपाल राेड पर राघव गार्डन के पीछे शेरसिंह पिता गुलाब लड़िया का घर है। शराबखाेरी के कारण आए दिन उसका पत्नी भारती (30)से झगड़ा हाेता था। कुछ दिन पहले पत्नी उससे झगड़े के बाद अपने मायके चली गई थी और शुक्रवार काे लाैटकर आई थी। उसका 10 साल का बेटा ननिहाल में राजीवनगर वार्ड में रहता है। शनिवार की रात शेरसिंह शराब पीकर आया ताे उसका पत्नी से फिर झगड़ा हुआ। शेरसिंह ने उसका गला घाेंट दिया और लाश पलंग पेटी में रख दी। इसके बाद रोजाना नशे में धुत रात में घर पहुंचता और उसी पलंग पेटी पर जाकर साे जाता था।