बांटे डस्टबिन
महापौर दरे ने दोपहर में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर योगाचार्य विष्णु आर्य व सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बड़ा बाजार क्षेत्र में कचरादान बांटकर स्वच्छता का संदेश दिया। दरे ने कहा कि पिछले साल देश के 434 शहरों के बीच प्रतियोगिता थी, अब 4041 शहरों के बीच है। इसलिए हमें और मेहनत करने और सबके साथ की जरूरत है। ताकि हम देश में पहले स्थान पर पहुंच सकें। लोग अपने प्रतिष्ठान पर डस्टबिन रखें। इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद जडिय़ा, अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष माखन सोनी, विक्रम सोनी, पार्षद याकृति जडिय़ा, धर्मेन्द्र खटीक, कंचन गुप्ता, सोमेश जडिय़ा, माधव सोनी, प्रशांत दरे आदि थे।