4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 17 घायल

Road Accident: सागर जिले में उस समय हड़कंप मंच गया जब यात्रियों से भरी बस अचानक साठिया घाटी के पास पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 19 Jul 2025, 12:34 PM IST

Road Accident

Road Accident (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

Road Accident: मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना सड़क दुर्घटना में लोग जान गवा रहे है। नया मामला सागर जिले से सामने आया है। दरअसल सागर जिले में उस समय हड़कंप मंच गया जब यात्रियों से भरी बस अचानक साठिया घाटी के पास पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे(Road Accident) में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

दमोह जा रही थी यात्रियों से भरी बस

ये पुरा मामला सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र की हीरापुर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। शुक्रवार देर रात बस क्रमांक MP 21P0786 छतरपुर से यात्रियों को लेकर दमोह की ओर जा रही थी। साठिया घाटी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हीरापुर पुलिस चौकी से प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

एक की मौत, 17 घायल

इस भीषण सड़क हादसे(Road Accident) में बटियागढ़ निवासी दामोदर सिंह उम्र 30 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा दमोह निवासी रमा असाटी का हाथ कट गया। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में एडमिट किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।