9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवबंद में क्वारेंटॉइन 13 और लाेगाें की रिपाेर्ट आई पॉजिटिव, सहारनपुर में 65 हुए कोरोना मरीज

Highlights देवबंद व गंगाेह में क्वारेंटॉइन 183 लाेगाें की रिपाेर्ट आई कुल 183 में से 14 की रिपाेर्ट आई कोरोना पॉजिटिव इनमें से 13 काे देवबंद में किया गया था क्वारेंटॉइन

2 min read
Google source verification
saharanpur

Breaking: देवबंद में क्वारेंटॉइन 13 और लाेगाें की रिपाेर्ट आई पॉजिटिव, सहारनपुर में 65 हुए कोरोना मरीज

सहारनपुर। हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से सटे सहारनपुर में कोरोना ( Corona virus) के 14 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

यह भी पढ़ें: Lockdown में कोरोना हॉटस्पॉट का जायजा लेने पहुंचे अफसर, बेवजह घर से निकले लोगों के खिलाफ की ये कार्रवाई

शनिवार को जाे 14 नए मामले सामने आए हैं इनमें 13 वाे हैं जाे देवबंद में क्वारेंटॉइन किए गए थे। यानी देवबंद में शऩिवार काे भी 13 और नए मामले सामने आए हैं और एक मामला गंगाेह का सामने आया है। इस तरह सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या अब 65 हाे गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस साेढी ने इसकी पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि नाेएडा लैब से दाे लिस्ट मिली हैं। इनमें से एक लिस्ट में 133 और दूसरी लिस्ट में 50 लाेगाें की रिपाेर्ट आई है। इन दाेनाें लिस्ट में में कुल 14 मामले पॉजिटिव आए हैं।

यह भी पढ़ें: Moradabad: पुलिस ने डॉक्टरों पर हमले का मास्टर माइंड पहचाना, गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

सहारनपुर में कोरोना मरीजों की बढ़ते ग्राफ ( Corona virus infection ) काे देखते हुए देवबंद को पूरी तरह से सील किया जा चुका है। सहारनपुर के भी कई क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। देवबंद में शुक्रवार काे सात नए मामले सामने आने के बाद एसएसपी स्वयं बाइक पर निकले थे और शहर में पुलिसिंग की व्यवस्था परखी थी।

यह भी पढ़ें: Rampur: रमजान पर डीएम मुस्लिमों को देंगे यह तोहफा

इससे पहले जिलाधिकारी और एसएसपी देवबंद पहुंचे थे और देवबंद में सभी पुराने पास निरस्त करते हुए पूरे देवबंद को सील कर दिया गया था। अब 14 और मामले सामने आने के बाद सहारनपुर के लिए संकट जैसे हालात हो गए हैं। इससे भी अधिक परेशानी की बात यह है कि, अभी भी सहारनपुर के लोग मानने को तैयार नहीं हैं और अभी भी लाेगाें काे घरों से बाहर निकलने से राेकने के लिए पुलिस काे मेहनत करनी पड़ रही है।