scriptआज इन राशि वाले लोगों को होगा धन लाभ, मिलेगा शुभ समाचार, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka rashifal in hindi 14 july | Patrika News

आज इन राशि वाले लोगों को होगा धन लाभ, मिलेगा शुभ समाचार, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Jul 14, 2018 10:03:56 am

Submitted by:

lokesh verma

जानिये, कैसा रहने वाला है आपका दिन बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

Rashifal

आज इन राशि वाले लोगों को होगा धन लाभ, मिलेगा शुभ समाचार, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि
मेष राशि वालों का दिन आज सामान्य है। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार के योग बन रहे हैं। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो आज आपको राहत मिलेगी। आज कोई भी कार्य करने से पहले घर के बुजुर्गों की सलाह जरूर लें आज बड़ों का आशीर्वाद आपके काम बना देगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है अगर पिछले कई दिनों से कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज शुभ दिन है। आज कार्य की शुरुआत कर सकते हैं आज भाग्य आपका साथ देने वाला है। आज नए कार्य शुरू करने का समय है आज अपने व्यवहार में आपको मधुरता बनाए रखनी है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी दिन आज सामान्य है। आज इच्छा पूरी करने का समय है। आज भाग्य आपके साथ है आज आप दिनभर ऊर्जा से भरे रहेंगे। परिवार के सदस्यों का भी आपको साथ मिलने वाला है। अगर कोई कार्य आज से शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलने वाली है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी दिन आज सामान्य है। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलने वाला है। परिवार के सदस्यों का भी आज आपको सहयोग मिलने वाला है। आज परिवार के साथ समय बिताना अच्छा है आज कार्य की अधिकता होने के बावजूद भी आप शाम तक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है आज आपका मन इधर उधर भटक सकता है, लेकिन किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा । जिससे मन एकाग्रता की ओर बढ़ेगा। आज कुछ नए लोगों से भी आप का मिलन होगा, जो भविष्य में आप के काम आने वाले हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है, लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज उनके स्वास्थ्य का ध्यान आपको ही रखना होगा। आज कम बोलना आपके लिए लाभदायक है। बिना पूछे किसी को सलाह देना आज अच्छा नहीं रहेगा और बेवजह की बहस में भी आपको आज नहीं पड़ना है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना है। आज मामूली बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है, लेकिन ध्यान रहे आज गुस्सा उचित नहीं है। गुस्से में आज किये गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। परिवार के प्रति भी आज आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है आज परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अच्छा रहेगा। आज आप बुजुर्गों की सेवा करें उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज बेहतर है। आज भाग्य आपके साथ हैं कार्यक्षेत्र में व्यापार में आज आपको मेहनत से अधिक फल मिलने वाला है। आज दोपहर बाद आपको कोई अच्छा समाचार भी मिलेगा जिससे आप खुश हो जाएंगे। आज परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। आज व्यवहार में सरलता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है आज आपको धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आज मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रमों में मन को लगाना अच्छा रहेगा। आज किसी प्रिय के स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रहेंगे लेकिन चिंता से कोई सफलता नहीं मिलने वाली है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा और दिन भर आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज आपको अच्छे समाचार मिलने के भी योग बन रहे हैं। आज अपने व्यवहार को मधुर रखिएगा वाणी में भी मधुरता रखिएगा इससे आप सभी का दिल जीत लेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज कार्य की अधिकता होने के बाद भी थकान महसूस नहीं करेंगे और जोश बना रहेगा। उत्साह बना रहेगा अगर आप छात्र हैं तो आज आपको उम्मीद के मुताबिक फल प्राप्त नहीं होने वाले हैं। लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आज की गई मेहनत भविष्य में काम आएगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज व्यापार में सामान्य हालात रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में भी माहौल अच्छा रहने वाला है लोग आपके कार्य करने के ढंग से प्रभावित होंगे, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना है जब आप घर से बाहर हो तो खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो