10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alert के बाद सहारनपुर में सघन चेकिंग, बम निराेधक दस्ता सक्रिय

अलर्ट के बाद Saharanpur बम निराेधक दस्तों को एक्टिव कर दिया गया है। गुरुवार काे डॉग स्क्वायड और बम निराेधक दस्तों ने सरकारी कार्यालयों की चेकिंग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 25 Jun 2020, 4:45 PM IST

saharanpur-1.jpg

saharanpur

सहारनपुर। देश में आतंकी गतिविधियों काे लेकर किए गए अलर्ट के बाद गुरुवार को सहारनपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां डॉग स्क्वायड टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालयों और कूड़ेदान की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट परिसर और कचहरी परिसर की सुरक्षा को भी परखा गया।

यह भी पढ़ें: Facebook फ्रेंड बनकर कराया धर्म परिवर्तन फिर नर्क सी बना दी युवती की जिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि देश में हाल ही में सामने आई आतंकी गतिविधियों के बाद अलर्ट घोषित किया गया था। उसी क्रम में सरकारी कार्यालयों की चेकिंग डॉग स्क्वायड से कराई गई है। इसके साथ बम निराेधक दस्तों काे भी सक्रिय किया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी ऐसे सामान काे छूने से लाेगाें से मना किया गया है जाे अज्ञात हाे।

यह भी पढ़ें: SSP ऑफिस और नगर निगम में कोरोना ने दी दस्तक, 835 पहुंची मरीजों की सख्या

सहारनपुर का आतंकी गतिविधियों से पुराना रिश्ता रहा है। ऐसे में जब-जब देश में आतंकी गतिविधियों काे लेकर इनपुट मिलते हैं ताे सहारनपुर में अलर्ट कर दिया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार काे एक बार फिर सहारनपुर में अलर्ट घाेषित किया गया। यहां सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग कराई गई। मुख्य रूप से कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन और कचहरी की सुरक्षा का परखी गई।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान उधार दिए 50 रुपये मांगने पर जमकर संघर्ष, कई घायल

यहां यह भी बताना जरूरी है कि इसी सजगता के बीच कचहरी परिसर के एंट्री गेट पर लगी ( डीएफएमडी ) डाेर फ्रेम मेटल डिटेक्टर मशीन खराब पड़ी है। यानि कचहरी परिसर में किसी भी विस्फोटक सामग्री के साथ प्रवेश किया जा सकता है। यहां हाल ही में डीएफएमडी मशीन लगाई गई थी लेकिन वह बंद पड़ी है। कचहरी इसके खराब हाेने से कचहरी परिसर में आने वाले लाेगाें की स्कैनिंग नहीं हाे पा रही है।