4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JNU में भी होगा रावण पर रासुका का विरोध

कोर्ट में पेशी पर आए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा, प्रशासन की कार्रवाई से लोगों में गुस्सा मैंने नहीं कहा महापंचायत को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Nov 2017, 1:14 PM IST

saharanpur

सहारनपुर. अब भीम आर्मी के प्रमुख और सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण पर लगी रासुका का मामला जेएनयू में भी गूंजेगा। साेमवार को कोर्ट परिसर में चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे जेएनयू के छात्र नेता प्रदीप निर्वाल और नकुल सिंह साहनी ने कहा कि चंद्रशेखर पर की गई इस कार्यवाही के विरोध में जेएनयू में भी आवाज उठाई जाएगी। वहीं चंद्रशेखर ने अपने ऊपर की गई रासुका की कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित बताया है। कोर्ट में पेशी के दौरान चंद्रशेखर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि हाइकोर्ट से राहत मिलने के बाद प्रशासन को मेरे बाहर आने की चिंता सता रही थी और इसी पूर्वाग्रह में रासुका की कार्यवाही की गई है। चंद्रशेखर का यह भी कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में गुस्सा है और खुद लोगों ने ही 9 तारीख को भूख हड़ताल का ऐलान किया है। उन्होंने किसी को ऐसा करने के लिए नहीं कहा है।

9 नवंबर को महापंचायत की तैयारी

बता दें कि सहारनपुर हिंसा के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका की कार्यवाही किए जाने के बाद से भीम आर्मी गुस्से में है। भीम आर्मी ने 9 नवंबर को सहारनपुर में महापंचायत का ऐलान किया हुआ है और इस महापंचायत में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी गई है। संस्था के पदाधिकारियों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से 9 नवंबर को सहारनपुर में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।

जेएनयू के साथ मुंबई यूनिवर्सिटी में भी उठेगा मामला

चंद्रशेखर से मिलने के लिए सोमवार को जेएनयू के छात्र भी सहारनपुर पहुंचे थे। कोर्ट परिसर पहुंचे जेएनयू के छात्र नेता प्रदीप निर्वाल और नकुल सिंह साहनी ने भी चंद्रशेखर पर की गई कार्यवाही को राजनीतिक बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि चंद्रशेखर उर्फ रावण पर की गई इस कार्यवाही के विरोध में जेएनयू और मुंबई यूनिवर्सिटी में भी आवाज उठाई जाएगी।

जेल में भी भूख हड़ताल की तैयारी

इधर 9 नवंबर को प्रस्तावित भूख हड़ताल को रोकने के लिए प्रशासन रणनीति बना रहा है। उधर भीम आर्मी ने जेल के अंदर भी भूख हड़ताल शुरु करने की योजना बना ली है। संस्था के सूत्रों के मुताबिक भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष कमल वालिया और पदाधिकारी मंजीत नौटियाल जेल के अंदर ही भूख हड़ताल शुरू करेंगे। बता दें कि मनजीत नौटियाल संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और उन्हें हाल ही में मुजफ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मनजीत को भी सहारनपुर जेल में ही रखा गया है और अब कमल वालिया के साथ वह भी रासुका की कार्रवाई के विरोध में भूख हड़ताल करेंगे।