3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गजब: भाजपा सांसद व पूर्व मंत्री ने कहा- भारत में बछड़ों को जन्म नहीं देंगी गाय

पूर्व कृषि मंत्री संजीव बालियान बोले- उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 20 Feb 2018, 9:13 AM IST

sanjeev balliyan

सहारनपुर। भारत में गाय अब बछड़ों को जन्म नहीं देंगी। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह कहना है भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का। कृषि मंत्री रह चुके संजीव बालियान का कहना है कि जब वह कृषि मंत्री थे, तो उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था कि गाय जब बछड़े को जन्म देती है तो वह किसान के किसी काम का नहीं होता और उसको सांड बनाकर छोड़ दिया जाता है। हर किसान यह चाहता है कि उसकी गाय बछिया को ही जन्म दे। जब गाय बछड़े को जन्म देती है तो यह किसान और पशुपालक के साथ-साथ उस बछड़े के लिए भी कष्टदायक होता है, जिसे बाद में खुला छोड़ दिया जाता है। इसलिए इस समस्या का समाधान करने के लिए उन्होंने एक ऐसे सीरम की खोज करने पर काम शुरू कराया था, जिससे गाय केवल बछिया को ही जन्म देंगी।

संस्‍कृति मंत्रालय के कला डायरेक्टर ने राम मंदिर निर्माण को लेकर दिया बड़ा बयान

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने दिया बजट में फंड

उन्‍होंने कहा कि इस रिसर्च पर बजट के अभाव में ज्यादा काम नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने जो बजट जारी किया है, उसमें इस रिसर्च के लिए भी खासी रकम दी गई है और इसका लाभ किसानों को होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि जल्द हम ऐसा सीरम उपलब्ध कराएंगे, जिसे अगर किसान अपनी गाय को लगवाएगा तो वह सिर्फ बछिया को ही जन्म देगी।

पूर्व सपा नेता के फार्म हाउस पर नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म, पीड़ि‍ता ने बताई चौंकाने वाली कहानी

बजट पर चर्चा करते हुए दिया बयान
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सोमवार को सहारनपुर पहुंचे थे। यहां मीडिया कर्मियों से बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने यह बात बताई। इस मौके पर सहारनपुर के युवा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक महावीर सिंह और मनोज चौधरी समेत जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बजट में की गई घोषणाओं पर चर्चा की और बताया कि किस तरह से यह बजट किसान और मजदूर के लिए हितकारी है। उन्होंने यह बताने का भी प्रयास किया कि इस बजट को मुख्य रूप से किसान और निचले वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट में वेस्ट यूपी को अछूता नहीं छोड़ा गया है, बल्कि वेस्ट यूपी के लिए बहुत सारी घोषणाएं की गई हैं।

इस शख्‍स ने 2006 में कर दी थी नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्‍यवाणी

सांसद के प्रयासों से सहारनपुर स्मार्ट सिटी में हुआ शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सहारनपुर के युवा सांसद राघव लखन पाल को पहले तो बधाई दी और फिर कहा कि उनके प्रयासों से ही सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जब सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल हुआ तो उन्‍हें सहारनपुर के युवा सांसद से जलन भी हुई थी। इसका कारण उन्होंने यह बताया कि वे अपने जिले को स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं करा पाए लेकिन सांसद के प्रयासों ने सहारनपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल करा लिया।

लोकसभा चुनाव के लिए मायावती ने बनाया यह मास्‍टर प्‍लान