3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सपा नेता के फार्म हाउस पर नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म, पीड़ि‍ता ने बताई चौंकाने वाली कहानी

पुलिस ने मामला दर्जकर पीड़ि‍ता को मेडिकल के लिए भेजा, आरोपी को भी किया गया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Feb 2018, 3:12 PM IST

hapur

हापुड़। उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में पूर्व सपा नेता के फार्म हाउस पर एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले तो नाबालिग लड़की को उसके पास के गांव के रहने वाले एक लड़के ने शादी की बात कह कर धोखे से घर से बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने एक पूर्व सपा नेता के फार्म हाउस पर बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ि‍ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी से पहले मेहंदी लगवा रही दुल्‍हन के साथ जीजा ने किया ऐसा काम , देखते रह गए सब लोग

सपा से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट लेना चाहते हैं तो देने होंगे इतने रुपये

बंधक बनाने का भी आरोप

पुलिस के मुताबिक, सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को भोवापुर के रहने बादल यादव नाम के युवक ने रविवार रात को शादी करने के बहाने धोखे से घर से बुला लिया। इसके बाद वह उसे पूर्व सपा नेता के एनएच-9 स्थित आरके फार्म हाउस पर ले गया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वहां आरोपी युवक बादल ने पूरी रात लड़की कोे बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। इस वारदात को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया।

इस शख्‍स ने 2006 में कर दी थी नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्‍यवाणी

लोकसभा चुनाव के लिए मायावती ने बनाया यह मास्‍टर प्‍लान

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इसके बाद पीड़ित नाबालिग लड़की ने पूरी घटना की सूचना फोन पर अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़ित लड़की से जानकारी ली। पिफर वे थाने शिकायत करने पहुंच गए। वहां उन्‍होंने आरोपी युवक बादल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक के खिलाफ रेप व पास्को का मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एएसपी हापुड़ राममोहन सिंह का कहना है क‍ि पुलिस ने मामला दर्जकर पीड़ि‍ता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक मां अपनी बेटी का शव लिए दर-दर भटक रही, पंचायत के डर से कब्रिस्तान में नहीं मिल रही जगह, देखें वीडियो