28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG इस शक में बेटे के सामने ही कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या

सहारनपुर के एक काष्ठ कला कारीगर ने दिया इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम

2 min read
Google source verification
saharanpur

सहारनपुर. अवैध संबंधों के शक में सहारनपुर के एक व्यक्ति ने बेटे के सामने ही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। अपने सामने मां को मरता देख जब बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को इस घटना का पता चल सका। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी को अपने पत्‍नी के अवैध संबंध होने का शक था और इसी शक में उसने बेरहमी से गला घोटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। बावजूद इसके हत्याकांड की जांच अन्य आशंकाओं के आधार पर भी की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव को लेकर आजम खान ने की ये भविष्‍यवाणी, देखें वीडियो-

सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मंडी समिति रोड पर रहने वाला शाहनवाज उर्फ सानू लकड़ी पर नक्काशी का काम करता है। करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी और शादी के बाद से सितारा मस्जिद के पास किराए के मकान में रह रहा था। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से शानू का अपनी पत्नी नगमा से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात एक बार फिर से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच हो रहे झगड़े के दौरान इनका 7 साल का बेटा मोहम्मद अली जाग गया।

यह भी पढ़ें- मामा की बारात में 8 साल की मासूम के साथ हैवानियत

आरोप है कि शानू ने 7 वर्षीय बेटे के सामने ही पत्नी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया पिता के भाग जाने के बाद बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शानू ने बताया कि उसकी पत्नी के एक पड़ोसी युवक से संबंध हो गए थे। वह लगातार मकान बदलने की बात कर रहा था, लेकिन उसकी पत्नी मकान बदलने से इनकार कर रही थी। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद शाहनवाज उर्फ शानू ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के भाई की ओर से आई तहरीर के आधार पर कुतुबशेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।