24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भर्तियों में भ्रष्टाचार करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क

भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का भी वादा किया।

2 min read
Google source verification
cm yogi adityanath

सहारनपुर. निकाय चुनाव प्रचार के लिए शंखनाद गर्जना रैली के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर पहुंचे । यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सहारनपूर में खनन पर लगे प्रतिबंध के मुद्दे पर खुलकर बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में अगर खनन बंद होने से लोग बेरोजगार हुए हैं तो इसके लिए अवैध खनन करने वाले माफिया जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही वैध खनन खोलने का वादा किया। योगी ने कहा कि अगर एनजीटी से राहत नहीं मिलती है तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले दिखा ऐसा नजारा, देखें तस्वीरें

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार ? के दरवाजे खोलने के साथ ही भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का भी वादा किया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि किसी ने अगर नौकरी के नाम पर रिश्वत ली तो वह गिरफ्तार होगा और उसकी अपनी संपत्ति भी कुर्क कराई जाएगी । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नाराज गन्ना किसानों के जख्मों पर भी मरहम लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान जल्द होगा। इसके साथ ही बिकी हुई चीनी मिलों को वापस खोलने का भी वादा किया।

सीएम योगी के दावों की निकली हवा, बदमाशों ने गोली मारकर की दो युवकों की हत्या

अपनी सरकार के विकास कार्य गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भाजपा को दीजिए। अयोध्या की तरह चमक जाएगा पूरा प्रदेश। जैसे अयोध्या में मनाई गई थी दीवालीं ऐसे ही पूरे प्रदेश में मनेगी दिवाली और यूपी का हर शहर चमकेगा । इसके साथ ही युवाओं को भी सपना दिखाया। उन्होंने ऐैलान किया कि लाखों नौकरियां लेकर आ रहे हैं। ये नौकरियां शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के अलावा भी सरकार लाखों नौकरियां लाने की तैयारी कर रही है। उनके आगमन से पहले ही सभा स्थल सहारनपुर का गांधी पार्क मैदान लोगों की भीड़ से खचाखच भर गया। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। यहां की सभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर से सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। सरसावा से वह सीधे गुजरात के लिए निकल गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में गरीब महिलाओं को नहीं मिली एंट्री