आलोक कुमार ने वर्ष 2018 में सहारनपुर डीएम के पद पर कार्यभार संभाला था। अपने 21 महीने के कार्यकाल में उन्होंने लोकसभा चुनाव और गंगोह उपचुनाव भी संपन्न कराएं। बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और प्रबंधन के लिए उन्हें चुनाव आयोग की ओर से सम्मानित भी किया गया था। उनके कार्यकाल में सहारनपुर कई बार नंबर वन रैंकिंग में भी रहा।