सहारनपुर। कैराना लोकसभा सीट पर गुरुवार को शुरुआती रुझान आने लगे हैं। यहां मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हो गई। कैराना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने शुरू से ही बढ़त बना ली है। वहीं, भाजपा की उम्मीदवार मृगांका सिंह उनसे काफी पीछे चल रही हैं। सातवें राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन 16209 वोटों से भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह से आगे चल रही हैं। वहीं, नवें राउंड के बाद गठबंधन करीब 26000 वोटों से आगे निकल गया है। रालोद प्रत्याशी को 191529 वोट मिले हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार को 164604 वोट मिले हैं। 12 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन से 39882 वोटों से पिछड़ गई हैं। 12 राउंड के बाद तबस्सुम हसन को 250852 और मृगांका सिंह को 210970 वोट मिले हैं।