पहले राउंड में ही तबस्सुम हसन ने 8146 वोटों से बढ़त बना ली थी। दूसरे राउंड में उन्होंने यह बढ़त ज्यादा कर ली। तीसरे राउंड के बाद तबस्सुम हसन काे 75503 और भाजपा उम्मीवार मृगांका सिंह को 61022 वोट मिले। उधर, पांचवें राउंड की काउंटिंग के बाद भी तबस्सुम हसन की बढ़त बनी रही। इस राउंड में उन्हें 113742 मत मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार को 95572 वोट मिले। सातवें राउंड के बाद तबस्सुम हसन 16209 वोटों से भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह से आगे ही रहीं। नवें राउंड के बाद गठबंधन करीब 26000 वोटों से आगे रहा। 12वें राउंड के बाद भी बढ़त बनी रही और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह 39882 वोटों से पिछड़ गईं।